Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में ईडी तलाश रही है देवघर के शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी का कनेक्शन

Advertisement
Advertisement

तीन कारोबारियों के यहां छापेमारी में जमीन के कारोबार का ब्योरा मिलने की संभावना

Dhanbad:  ईडी देवघर के शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी का कनेक्शन धनबाद में तलाश रही है. ईडी की दबिश से जमीन खरीद से जुड़े कई चौकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं. ईडी की टीम देर रात ही धनबाद आ चुकी थी. टीम सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत किसी होटल में ठहरी थी. अहले सुबह करीब सात बजे टीम ने शहर के तीन कारोबारियों के यहां छापेमारी की. बेकारबांध स्थित ग्रेवाल अपार्टमेंट में अभिषेक शर्मा के फ्लैट में ईडी ने घंटों पूछताछ की. अभिषेक शर्मा अलौकिक ग्रुप के मालिक बिल्डर रितेश शर्मा के ममेरे भाई हैं और जमीन कारोबार से जुड़े हैं. वहीं सरायढेला स्थित बैंक कॉलोनी में विनय सिंह एवं कौशिक राधिका अपार्टमेंट में संतोष मंडल के आवास पर भी ईडी की छापेमारी जारी है. ईडी की टीम ने बिल्डर रितेश शर्मा से भी पूछताछ की है.

शराब कारोबारी से कैसे जुड़े तार

सूत्रों के अनुसार धनबाद के इन कारोबारियों के तार शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी से जुड़े थे. जानकारी के मुताबिक कोला कुसमा स्थित मुख्य सड़क किनारे योगेंद्र तिवारी की करीब 14 एकड़ जमीन को पिछले दिनों शर्मा बंधु ने खरीदा है. उक्त जमीन का दूसरा सिरा अलौकिक के दूसरे किसी अन्य प्रोजेक्ट से जाकर मिलता है. उक्त जमीन की खरीद में शर्मा ने तिवारी को बैंक एकाउंट के जरिये पैसे का लेन देन किया है. इसी लेन देन का ब्योरा ईडी खंगाल रही है. बुधवार को ईडी ने पूरे राज्य के सात जिलों में शराब घोटाले की जांच के लिए दबिश दी है. बैंक के जरिये लेन देन का ब्योरा मिलते ही ईडी अधिकारियों ने बिल्डर के ठिकानों पर भी छापेमारी कर जांच की है.

आ सकता है एक बड़े अधिकारी का नाम

सूत्रों के अनुसार शर्मा बंधु के जमीन कारोबार में एक बड़े अधिकारी का पैसा लगा है. एक नए प्रोजेक्ट में अधिकारी ने अपने एक करीबी को आगे कर अपना पैसा लगाया है. मिली जानकारी के अनुसार इस नए प्रोजेक्ट में तीन पार्टनर शामिल हैं, जिनमें एक ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े हैं. तीनो पार्टनर के करोड़ों रुपये नए प्रोजेक्ट में लगे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही