Ranchi News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को कोयला घोटाले में माधव सिंह उर्फ प्रदीप सिंह, पप्पु मंडल, गणेश यादव और रोहित यादव की तलाश है. इन सभी पर कोयला के वैध-अवैध कारोबार में शामिल होने का आरोप है. आरोप है कि सभी लंबे समय से अवैध कोयला कारोबार से जुड़े हैं.
ईडी ने कोयला घोटाले की जांच के दूसरे चरण की छापेमारी के दायरे में कोयला व्यापारी एलबी सिंह समेत दूसरे बड़े कारोबारियों से जुड़े लोगों को शामिल किया था. माधव सिंह, पप्पु मंडल, गणेश यादव व रोहित यादव के घर पर छापेमारी की थी. छापेमारी में मिले दस्तावेज के आधार पर ईडी सभी से पूछताछ कर रही है.
कोयला व्यापारी एलबी सिंह और उसके पारिवारिक सदस्यों के पूछताछ के बाद ईडी ने माधव सिंह, पप्पु मंडल, गणेश यादव और रोहित यादव को समन भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया. ईडी ने तीन बार समन भेजे, लेकिन चारों ईडी के दफ्तर में हाजिर नहीं हुए. तीन-तीन बार समन भेजने के बावजूद इसमें से न कोई पूछताछ के लिए हाजिर हुआ और ना ही किसी ने समय मांगने के लिए आवेदन दिया.
इसे भी पढ़ें -
पूछताछ के लिए भेजे गय समन को नजरअंदाज करने के बाद ईडी अब उन सभी की तलाश कर रही है. बताया जाता है कि इसमें से कुछ के घरों पर ताला लगा हुआ है. वो सपरिवार कहीं चले गये हैं. ईडी अपने श्रोतों से जानकारी जुटा रही है कि चारों को किनका संरक्षण है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

