Search

 
 
 

केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही ईडी : संजीव बेदिया

 
Keredari, Hazaribagh: झामुमो के केंद्रीय सचिव सह झारखंड सरकार राज्य परिवहन प्राधिकार सदस्य संजीव कुमार बेदिया ने मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का हाल-चाल जाना. उन्होंने प्रसिद्ध अष्टभुजी कंडाबेर माता स्थान में पूजा-अर्चना की. संजीव बेदिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के इशारों पर ईडी कार्य कर रही है. हमारे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन में कह दिया है कि यदि केंद्र सरकार या ईडी उन्हें गलत साबित कर देता है, तो राजनीति से संन्यास ही नहीं बल्कि झारखंड छोड़ देंगे. मौके पर बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष, झारखंड श्रमिक संघ जिला सचिव संजय सिन्हा, कटकमदाग प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र बांदो, हजारीबाग जिला सोशल मीडिया प्रभारी संजय भुईयां, अडरा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि विजय भुईयां, संजय रविदास, काली महतो, सुरेश महतो, राजू भुईयां, जुगेश्वर आदि लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-first-annual-festival-of-mata-shabari-temple-from-16th-february/">हजारीबाग

: 16 फरवरी से माता शबरी मंदिर का पहला वार्षिकोत्सव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही