Search

 
 
 

JBVNL को ED का नोटिस, पूछा- किसके नाम है बड़गाईं की जमीन पर लगा मीटर

 
Ravi Bharti Ranchi: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम को ईडी ने नोटिस भेजा है. ईडी का नोटिस मिलने के बाद बिजली बोर्ड मुख्यालय में हड़कंप मच गया है. ईडी ने बिजली वितरण निगम के अफसरों से यह जानना चाहा है कि बड़गांई की एक जमीन जिसमें दो मीटर लगे हुए हैं, वो मीटर किसके नाम से एलॉट हैं. इसका जवाब जल्द से जल्द देने को कहा गया है. वितरण निगम ने यह ईडी के जवाब के लिए रांची जीएम को पत्र अग्रसारित किया है. इसके बाद जीएम ने अपने कनीय अफसरों को पूरा ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा है.

मीटर देने की क्या है प्रक्रिया

जब भी कोई बिजली का नया कनेक्शन दिया जाता है, तो घर के जमीन के पेपर की फोटो कॉपी, होल्डिंग नंबर भी नया कनेक्शन के आवेदन के साथ संलग्न करना होता है. जानकारी के अनुसार ईडी जमीन घोटाला के मामले में तह तक जाना चाहती है. ईडी यह जानना चाहती है कि मीटर किसके नाम पर एलॉट हुआ है. फिलहाल वितरण निगम के अफसरों ने इसका ब्योरा ईडी को अब तक उपलब्ध नहीं कराया है. इसे पढ़ें- 125">https://lagatar.in/government-will-give-rs-2700-crore-subsidy-for-125-units-of-free-electricity/">125

यूनिट बिजली फ्री के लिए 2700 करोड़ सब्सिडी देगी सरकार

अब तक 236 करोड़ की अचल संपत्ति हो चुकी है जब्त

जमीन घोटाले में ईडी अब तक 236 करोड़ की अचल संपत्ति जब्त कर चुकी है. पूर्व में ईडी ने करोड़ों रुपए मूल्य की दो भूमि को अस्थाई रूप से कुर्क किया था, जिसका बाजार मूल्य 74.39 करोड़ रुपए था. इन संपत्तियों में सेना के उपयोग वाली बरियातू मौजा की 4.55 एकड़ जमीन, जिसका बाजार मूल्य 41.51 करोड़ रुपए था व बाजरा मौजा की 7.16 एकड़ जमीन, जिसका बाजार मूल्य 32.87 करोड़ रुपए था. इसे भी पढ़ें- हेमंत">https://lagatar.in/hemant-soren-will-not-be-able-to-attend-the-budget-session-court-rejects-the-petition/">हेमंत

सोरेन बजट सत्र में नहीं हो पाएंगे शामिल, कोर्ट ने खारिज की याचिका

रांची के पूर्व डीसी समेत दर्जनभर आरोपी जेल में बंद

ईडी ने जमीन फर्जीवाड़े मामले में 41 जगहों की तलाशी और 5 सर्वेक्षण किए थे. इस दौरान राजस्व विभाग की जाली मुहरें, जमीन के जाली दस्तावेज, पैसे के लेनदेन के रिकार्ड, जालसाजी की तस्वीरें, रिश्वत देने के सबूत सहित कई अन्य जानकारी जब्त किया था. वही जमीन फर्जीवाड़े मामले में दर्जन भर आरोपी जेल में बंद है. इसमें रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन, प्रदीप बागची, अफसर अली, सद्दाम हुसैन, इम्तियाज अहमद, तल्हा खान, फैयाज खान, भानु प्रताप प्रसाद, दिलीप कुमार घोष, अमित कुमार अग्रवाल शामिल हैं. राजेश राय, भरत प्रसाद और प्रेम प्रकाश भी जेल में हैं. वहीं पूर्व सीएम हेमंत सोरेन भी न्यायिक हिरासत में हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही