Ranchi : ईडी ने अपने अधिकारियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत पूर्व सीएम हेमंत सोरेन द्वारा दर्ज की गयी एफआईआर को चुनौती देते हुए झारखंड हाईकोर्ट का रुख किया है. ED के अधिकारियों ने प्राथमिकी निरस्त करने के लिए हाईकोर्ट के याचिका दायर की है. दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 31 जनवरी को केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के कई अधिकारी कपिल राज, देवव्रत झा, अनुपम कुमार समेत अन्य के खिलाफ रांची के SC/ST थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी है. एसटी एससी थाना कांड संख्या 06/24 दर्ज किया गया है. [wpse_comments_template]
हेमंत सोरेन द्वारा दर्ज SC/ST केस के खिलाफ ED ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की
Last Updated: Feb 05, 2024 12:00 AM (IST)