Search

 
 
 

रांची पुलिस के समक्ष ईडी के अधिकारियों को आज देना है बयान

 
Ranchi :  रांची पुलिस आज (सोमवार) को ईडी के अधिकारियों से पूछताछ करेगी. ईडी के अधिकारियों को रांची पुलिस ने नोटिस भेजकर 18 मार्च को जबाव देने का समय दिया था. इस मामले में रांची एसएसपी ने बताया कि एसटी-एससी मामले में जांच आईओ ने डी के एसोसिएट डायरेक्टर कपिल राज, असिस्टेंट डायरेक्टर देवव्रत झा सहित दो अन्य अधिकारियों को नोटिस भेजकर जवाब देने के लिए आज का समय दिया है. इसके अलावा एक और दिन का समय दिया गया है. रांची पुलिस ने CRPC-41A के तहत नोटिस भेजकर ईडी के अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया है. नोटिस का जवाब आज रांची के गोंदा थाने में हाजिर होकर देना है. रांची पुलिस ने इस मामले में अनुसंधान पदाधिकारी भी बनाया है.

क्या है मामला

हेमंत सोरेन ने एसटी एससी थाने में आवेदन देकर ईडी पर छवी खराब करने का आरोप लगाया था. 27 जनवरी को हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर ईडी ने छापेमारी की थी. हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी के कुछ घंटे पूर्व रांची के एसटी-एससी थाना में आवेदन देकर ईडी के अफसरों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही