Search

 
 
 

सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद की पत्थर खदान की ईडी ने की जांच

 
Ranchi : साहिबगंज में ईडी की टीम की जांच लगातार चौथे दिन भी जारी रही. ईडी ने गुरुवार को सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद के पकड़िया मौजा स्थित शिव शक्ति इंटरप्राइजेज पत्थर खदान की जांच की. इसके साथ ही मुख्यमंत्री व बरहेट विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के महाकाल स्टोन वर्क्स जो कि गिलामारी मौजा स्थित पत्थर खदान है,उसकी भी मापी व जांच की, वहीं जांच के दौरान ईडी की टीम ने साहिबगंज डीएमओ विभूति कुमार से सवाल किया कि लीज क्षेत्र से अगर अधिक क्षेत्र में खनन हुआ है, तो क्या आप उस पर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करेंगे. इसे भी पढ़ें-साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-ed-in-action-on-the-fourth-day-measured-the-mines-of-tinkle-bhagat-patru-singh-and-rajesh-jaiswal/">साहिबगंज

: चौथे दिन भी एक्शन में ईडी, टिंकल भगत, पतरु सिंह और राजेश जयसवाल के खदानों की मापी

ड्रोन कैमरा की मदद ली गई 

पत्थर खदान की मापी के लिए जांच में ड्रोन कैमरा की मदद भी ली जा रही है. वहीं बारिश होने की वजह से रास्ता कीचड़मय में हो जाने के कारण ईडी के अधिकारी पैदल ही कार्यवाही करने के लिए इलाके की खाक छानी, वहीं दुर्गम इलाका होने व नेटवर्क ना होने से ईडी के अधिकारियों को थोड़ी परेशानी भी हुई. मिर्जा चौकी में चौथे दिन दामिन भीठा व सुंदरे मौजा में संचालित पत्थर खदान, जिसमें टिंकल भगत, पतरु सिंह, राजेश जयसवाल की खदान हैं, ईडी ने अधिकारी ने जांच के साथ मापी करवाई.

पत्थर खदानों की हर एक पहलू से जांच कर रही है टीम 

ईडी के अधिकारी पत्थर खदानों की हर एक पहलू से जांच कर रहे हैं. वहीं जांच के दौरान ईडी के अधिकारियों को कई अवैध खदान मिले. जब इस अवैध पत्थर खदान के बारे में साहिबगंज डीएमओ विभूति कुमार से पूछा गया कि इन मौजा में इतने सारे जो अवैध माइनिंग हो रही है, क्या आपने कभी इस पर रिपोर्ट दी है, तो इसका जवाब देने में डीएमओ असमर्थ दिखे. ईडी की कार्रवाई देर शाम तक जारी रही. इसे भी पढ़ें- मानदंडों">https://lagatar.in/recognition-of-private-universities-not-following-the-norms-will-be-canceled-governor/">मानदंडों

का पालन नहीं करने वाले प्राइवेट यूनिवर्सिटी की मान्यता होगी रद्द- राज्यपाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही