Search

 
 
 

विष्णु अग्रवाल को कोर्ट में किया गया पेश, 7 दिनों की रिमांड मांग सकती है ED

 
Ranchi :   झारखंड के बड़े कारोबारी और बिल्डर विष्णु अग्रवाल को कड़ी सुरक्षा के बीच आज मंगलवार को रांची PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया. ED के अधिवक्ता कोर्ट से विष्णु अग्रवाल को सात दिनों तक रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की इजाजत मांग सकते हैं. (पढ़ें, मॉनसून">https://lagatar.in/monsoon-session-due-to-negligence-departmental-officers-government-suffered-a-loss-more-than-two-thousand-crores/">मॉनसून

सत्र : विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से सरकार को हुआ दो हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान)

पांच घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने विष्णु अग्रवाल को किया था गिरफ्तार

विष्णु अग्रवाल इससे पहले 31 जुलाई की शाम 4 बजकर 15 मिनट में ED के जोनल ऑफिस पहुंचे थे. ईडी के अधिकारियों ने पांच घंटे की पूछताछ के बाद विष्णु अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया था. इससे पहले ईडी ने विष्णु अग्रवाल को बीते 26 जुलाई को उपस्थित होने को कहा था. लेकिन वो ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे. उन्होंने पूजा का हवाला देकर 10 दिनों की मोहलत मांगी थी. जिसके बाद ईडी ने फिर से समन जारी करते हुए 31 जुलाई को हाजिर होने का आदेश दिया था. इसे भी पढ़ें : मिड">https://lagatar.in/mid-day-meal-scam-charges-framed-against-three-including-sanjay-tiwari/">मिड

डे मील घोटाला : संजय तिवारी समेत तीन के खिलाफ आरोप गठित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही