Ranchi News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोयला घोटाले में धनबाद के डिप्टी मेयर अरूण चौहान से पूछताछ की. लेकिन कुंभ नाथ सिंह की पत्नी ज्या देवी ने पूछताछ के लिए हाजिर होने के बदले समय मांगा है.
ईडी ने कोयला घोटाले की जांच के दौरान धनबाद के डिप्टी मेयर अरुण चौहान और कुंभ नाथ सिंह की पत्नी ज्या देवी के समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था. इन दोनों को 11 सितंबर को दिन के 11 बजे तक हाजिर होने का निर्देश दिया था. ज्या देवी 11 को पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुई. उन्होंने ईडी से एक सप्ताह का समय मांगा है. हालांकि ईडी ने अब तक उनके इस अनुरोध पर विचार नहीं किया है.
ईडी के समन के आलोक में धनबाद के डिप्टी मेयर अरुण चौहान 11 सितंबर को पूछताछ के लिए हाजिर हुए. आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ईडी ने चौहान से पूछताछ की. इसमें उन्होंने ईडी के अधिकांश सवालों को टालने की कोशिश की या आधा अधूरा जवाब दिया. कोयला घोटाले की जांच के दूसरे चरण में छापेमारी के दौरान ईडी को चौहान के कोयले कारोबार और संपत्ति से संबंधित दस्तावेज मिले थे. बताया जाता है कि लोयाबाद, चौहान के कोयले कारोबार का केंद्र है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.