Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लालू परिवार के खिलाफ ED की रेड, मोदी सरकार पर बरसे खड़गे , कहा, अब पानी सिर के ऊपर से चला गया है

NewDelhi : लालू प्रसाद यादव के परिवार पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी ट्वीट कर कहा है कि अब पानी सिर से ऊपर चला गया है. जान लें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद और उनका परिवार एक बार फिर जांच एजेंसियों के रडार पर है. प्रवर्तन निदेशालय ने कल 10 मार्च को नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच को लेकर लालू प्रसाद यादव के परिवार के सदस्यों और सहयोगियों के यहां रेड की. छापेमारी कई घंटों तक की गयी. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/kcrs-daughter-kavita-to-be-questioned-today-in-delhi-liquor-scam-arrest-possible/">दिल्ली

शराब घोटाले में आज KCR की बेटी के कविता से ED की पूछताछ, गिरफ्तारी संभव

तेजस्वी यादव के घर पर ED बैठा रखी है

मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर कहा है कि पिछले 14 घंटे से मोदी जी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के घर पर ED बैठा रखी है. उनकी गर्भवती पत्नी और बहनें को सताया जा रहा है. लालू प्रसाद यादव जी बुजुर्ग हैं, बीमार हैं, तब भी मोदी सरकार ने उनके प्रति मानवता नहीं दिखाई. अब पानी सिर के ऊपर से चला गया है. लिखा कि मोदी सरकार विपक्षी नेताओं पर ED-CBI का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या का कुत्सित प्रयास कर रही है. इसे भी पढ़ें :  जमीन">https://lagatar.in/land-for-job-case-cbi-summons-tejashwi-yadav-asked-to-appear-today/">जमीन

के बदले नौकरी घोटाला : तेजस्वी यादव को सीबीआई का समन, आज पेश होने को कहा

इस तानाशाही का जनता मुंहतोड़ जवाब देगी

खड़गे  ने कहा, जब देश से भगोड़े करोड़ों लेकर भागे तब मोदी सरकार की एजेंसियां कहां थी? जब परम मित्र की संपत्ति आसमान छूती है तो जांच क्यों नहीं होती? इस तानाशाही का जनता मुंहतोड़ जवाब देगी. इससे पूर्व छापेमारी को लोकर लालू प्रसाद यादव के अकाउंट से ट्वीट किया था कि हमने आपातकाल का काला दौर भी देखा है. हमने वह लड़ाई भी लड़ी थी.

संघ और भाजपा के विरुद्ध  वैचारिक लड़ाई जारी  रहेगी :  लालू प्रसाद

लालू प्रसाद ने कहा कि आधारहीन प्रतिशोधात्मक मामलों में आज मेरी बेटियों, नन्हे-मुन्ने नातियों और गर्भवती पुत्रवधु को भाजपाई ED ने 15 घंटों से बैठा रखा है. क्या इतने निम्नस्तर पर उतर कर बीजेपी हमसे राजनीतिक लड़ाई लड़ेंगी? लिखा गया है कि संघ और भाजपा के विरुद्ध मेरी वैचारिक लड़ाई रही है और रहेगी. इनके समक्ष मैंने कभी भी घुटने नहीं टेके हैं और मेरे परिवार एवं पार्टी का कोई भी व्यक्ति आपकी राजनीति के समक्ष नतमस्तक नहीं होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही