इडी रेप के बाद तरह-तरह की चर्चा कर रहे लोग
मेरु में इडी रेड की सूचना मिलते ही भरत के घर के सामने काफी भीड़ लग गई. इडी की छापेमारी क्यों पड़ रही है, इस बात को लेकर लोगों में उत्सुकता थी. चूंकि आज झारखंड सरकार में सेवा देने वाले आईएएस अधिकारी छवि रंजन के रांची आवास समेत कई ठिकानों पर इडी की छापेमारी चल रही है. ऐसे में स्थानीय लोगों ने इस पूरे मामले को छवि रंजन के साथ जोड़ कर देखना शुरू कर दिया. यह भी कहना शुरू कर दिया कि किसी बड़े मामले को लेकर तहकीकात की जा रही है. इसका संबंध आईएएस अधिकारी से जुड़ा हुआ है. छापेमारी के समय भरत प्रसाद घर पर मौजूद नहीं थे. वे तीर्थ के लिए अयोध्या गए हुए हैं. इडी ने भरत प्रसाद से कई बिंदुओं पर मोबाइल से बात की है. जानकारी के अनुसार भरत प्रसाद वर्तमान में एसबीआई मेरु का सीएससी (कस्टमर सर्विस सेंटर) चलाते हैं. इससे पहले ट्रांसपोर्ट के व्यवसाय के अलावा कोयले के धंधे से भी जुड़े रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रांची में कुछ जमीन की खरीदारी और खाता खोलने की बात भी सामने आ रही है. अभी कहा जा रहा है कि इडी ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज उनके आवास से जब्त किए हैं. चूंकि भरत प्रसाद पहले कोयला का व्यवसाय करते थे. ऐसे में उनसे भी जुड़ा हुआ कोई मामला हो सकता है. इस मामले को लेकर वरीय पदाधिकारी ने किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी है. लेकिन भरत प्रसाद के बेटे ने कहा कि उन लोगों से इडी ने कई मुद्दों पर पूछताछ की है. वे लोग इडी को पूरा सहयोग कर रहे हैं. [caption id="attachment_607493" align="alignnone" width="600"]alt="भरत प्रसाद का सीएसपी सेंटर" width="600" height="400" /> भरत प्रसाद का सीएसपी सेंटर[/caption] इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-ed-raid-of-csp-operator-case-related-to-coal-linkage/">हजारीबाग
: CSP संचालक के आवास सहित कई ठिकानों पर ईडी की रेड, कोल लिंकेज से जुड़ा है मामला [wpse_comments_template]

Leave a Comment