Search

 
 
 

पांच ठिकानों पर ईडी की रेड जारी, कांट्रेक्टर राजीव सिंह के ठिकाने से डेढ़ करोड़ बरामद

 
Ranchi :  मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर समेत कई लोगों ठिकानों पर ईडी ने सोमवार को छापेमारी की थी. दूसरे दिन मंगलवार को ईडी की टीम ने पांच नये ठिकानों पर रेड मारी. छापेमारी के दौरान डोरंडा के शुक्ला कॉलोनी में रहने वाले कॉन्ट्रेक्टर राजीव कुमार सिंह के घर से ईडी ने डेढ़ करोड़ बरामद किये है.

ईडी ने जहांगीर के घर से 35.23 करोड़ नगद किये थे बरामद 

गौरतलब है कि ईडी ने सोमवार की सुबह मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल, उसके नौकर जहांगीरक समेत कई लोगों के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी, जो देर रात तक चली. इस दौरान संजीव लाल के सहायक जहांगीर के घर से ईडी ने 35.23 करोड़ नकद बरामद किये थे. वहीं संजीव लाल के करीबी बिल्डर मुन्ना सिंह के यहां से तीन करोड़ बरामद हुए. देर रात छापेमारी के बाद संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर को गिरफ्तार कर लिया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही