Search

 
 
 

दारोगा मीरा सिंह के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी, 15 लाख व आठ मोबाइल बरामद

 
Ranchi :  तुपुदाना थाना प्रभारी मीरा सिंह और उनके करीबी जमीन कारोबारी सह कांग्रेस के प्रदेश सचिव लाल मोहित नाथ शाहदेव के तुपुदाना स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी जारी है. इस दौरान ईडी ने दरोगा मीरा सिंह के आवास से 15 लाख रुपये नगद और 8 मोबाइल फोन बरामद किये हैं. हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/5abe3150-80fd-425a-ba7e-f514dfd3d307-e1710997618385.jpeg"

alt="" width="1251" height="1027" />

जमीन घोटाले के सिलसिले में की जा रही छापेमारी

जमीन घोटाले के सिलसिले में ईडी मीरा सिंह और लाल मोहित नाथ शाहदेव के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. बता दें कि मीरा सिंह 2012 बैच की दारोगा है. मीरा सिंह के बारे में कहा जाता है कि वह सत्ता शीर्ष की काफी करीबी है. आज से करीब 6 माह पहले डीजीपी अजय कुमार सिंह ने उनका तबादला पीटीसी पदमा कर दिया था. लेकिन उनकी पकड़ इतनी मजबूत थी कि एक सप्ताह के अंदर ही उस आदेश को विलोपित करना पड़ा. इससे पहले 25 फरवरी 2021 को खूंटी में थाना प्रभारी रहते हुए मीरा सिंह को एसीबी ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. यह मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही