Search

 
 
 

ED Raid: धनबाद के कोयला व्यापारियों की 160 करोड़ की चल संपत्ति फ्रीज

धनबाद के कोयला व्यापारियों के ठिकानों पर छापामारी के दौरान ईडी ने कुल 160 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति फ्रीज कर ली है. फ्रीज की गयी संपत्ति म्यूचुअल फंड सहित अन्य प्रकार के निवेश से संबंधित है. छापामारी के दौरान कोयला व्यापारियों के ठिकानों से 200 से अधिक सेल डीड मिले हैं. इसमें जमीन, मकान, फ्लैट आदि का ब्योरा है.
 
धनबाद ईडी रेड

Dhanbad/Ranchi: धनबाद के कोयला व्यापारियों के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान ईडी ने कुल 160 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति फ्रीज कर ली है. फ्रीज की गयी संपत्ति म्यूचुअल फंड सहित अन्य प्रकार के निवेश से संबंधित है. छापेमारी के दौरान कोयला व्यापारियों के ठिकानों से 200 से अधिक सेल डीड मिले हैं. इसमें जमीन, मकान, फ्लैट आदि का ब्योरा है. छापेमारी में जब्त किये गये सेल डीड में वर्णित संपत्तियों के मूल्यांकन का काम जारी है. अचल संपत्तियों का मूल्य 200 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है.


उल्लेखनीय है कि ईडी ने 28 जुलाई की सुबह 6.30 बजे धनबाद के कोयला व्यापारियों के 25 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी. छापेमारी 28 जुलाई की देर रात समाप्त हो गयी. छापेमारी के दौरान कोयला व्यापारियों और CA डीएन सिन्हा के ठिकानों से चल एवं अचल संपत्ति में निवेश से संबंधित दस्तावेज मिले हैं. 


छापेमारी के दौरान 160 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति को फ्रीज कर दिया गया है. फ्रीज की गयी चल संपत्तियों में म्यूचुअल फंड सहित अन्य प्रकार के वित्तीय संस्थाओं में निवेश की गयी रकम शामिल है. ईडी की ओर से संबंधित वित्तीय संस्थाओं को फ्रीज की गयी संपत्तियों की बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है. 


छापेमारी के दौरान मिले सेल डीड की प्रारंभिक जांच के दौरान इस बात के संकेत मिले हैं कि कोयला व्यापारियों ने ज्यादातर अचल संपत्ति दूसरों के नाम पर खरीदी है. कानून में इसे बेनामी संपत्ति के तौर पर जाना जाता है.


छापेमारी के दौरान कोयला व्यापारियों के ठिकानों से मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर आदि जब्त किये गये हैं. जब्त किये गये डिजिटल डिवाइस से डीलिट किये जा चुके डाटा को रिकवर करने के लिए विशेषज्ञों को बुलाया जा रहा है. एक दो दिनों में जब्त किये गये डिजिटल डिवाइस से डाटा रिकवर कर उसके विश्लेषण का काम शुरू किया जायेगा. ईडी को चल अचल संपत्ति से सबसे ज्यादा दस्तावेज एलबी सिंह से जुड़े लोगों के ठिकानों से मिले हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही