Search

 
 
 

आप सांसद संजीव अरोड़ा सहित अन्य के आवास पर ED रेड, BJP-AAP आमने-सामने

 
सिसोदिया बोले- मोदी ने अपने तोता-मैना को फिर खुला छोड़ दिया Punjab :  आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा सहित अन्य के आवास पर सोमवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापा मारा है. ईडी की टीम सांसद संजीव अरोड़ा के जालंधर स्थित घर की तलाशी ले रही है.  इसके अलावा संजीव अरोड़ा के गुरुग्राम के उद्योग विहार प्लॉट नंबर 312 स्थित कंपनी और घर पर भी ईडी की रेड चल रही है. ईडी ट्रांसपोर्ट टेंडर घोटाले मामले में जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, ईडी को इस मामले में कई विदेशी ट्रांजैक्शन की जानकारी मिली थी, जिसके बाद ईडी ने यह कार्रवाई की है. https://twitter.com/AHindinews/status/1843155453691502876

केंद्र की एजेंसियां फर्जी केस बनाने में लगी है : आम आदमी पार्टी

सांसद संजीव अरोड़ा के घर पर छापेमारी की खबर पर राजनीति शुरू हो गयी है.  एक तरफ आम आदमी पार्टी सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमलावर है. वहीं दूसरी तरफ भाजपा इस छापेमारी को बिल्कुल सही बता रही है. इसको लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. पार्टी ने आरोप लगाया है कि केंद्र की एजेंसियां लगातार फर्जी केस बनाने में लगी हुई है.

मोदी ने फिर अपने तोता-मैना को खुला छोड़ दिया : मनीष सिसोदिया 

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी मोदी सरकार पर हमला बोला है. मनीष सिसोदिया ने एक्स पर पोस्ट लिखा कि आज फिर मोदी जी ने अपने तोते मैना को खुला छोड़ दिया है. आज सुबह से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर ईडी वाले रेड कर रहे हैं. पिछले दो सालों में इन्होंने अरविंद केजरीवाल के घर रेड कर लिया, मेरे घर रेड कर दिया, संजय सिंह के घर रेड किया, सत्येंद्र जैन के घर रेड कर दिया… कहीं भी कुछ भी नहीं मिला, लेकिन पूरी शिद्दत से मोदी जी की एजेंसियां लगी हुई हैं, एक के बाद एक फर्जी केस बनाने में. उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी को तोड़ने के लिए यह लोग किसी भी हद तक जायेंगे. लेकिन कोशिश कितनी भी कर ले, आम आदमी पार्टी वाले ना रुकेंगे, ना बिकेंगे, ना डरेंगे. https://twitter.com/msisodia/status/1843135895160893636

ईडी की छापेमारी राजनीतिक कारण से नहीं : आरपी सिंह 

भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने सांसद संजीव अरोड़ा के पर छापेमारी के पीछे राजनीतिक कारण होने से इनकार किया. उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति व्यापार में भ्रष्टाचार करेगा या व्यापार में घोटाला करेगा तो उसके घर छापे पड़ेंगे. यह छापे किसी राजनीतिक कारण से नहीं पड़ रहे हैं. यह छापे इसलिए पड़ रहे हैं क्योंकि उनकी जो व्यापारिक डील्स हैं, उनकी जांच ईडी कर रही है. ईडी की इस जांच में उनको सहयोग देना चाहिए. वह सहयोग करेंगे तो बहुत अच्छा रहेगा. उनके सहयोग से जल्दी ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही