Search

 
 
 

कोलकाता पुलिस के पूर्व DC शांतनु सिन्हा विश्वास के आवास पर ED की रेड, ताला तोड़ कर घुसी

ED ने कोलकाता के रॉय स्ट्रीट स्थित एक होटल और एक कारोबारी के घर पर भी रेड की. खबर है कि ED कोलकाता पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर के आवास पर भी गयी. छापामारी को लेकर ED ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.
 

 Kolkata :  प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज शुक्रवार सुबह सुबह लगभग छह बजे मुर्शिदाबाद के कांडी शहर में कोलकाता पुलिस के पूर्व डिप्टी कमिश्नर (DC) और कालीघाट पुलिस स्टेशन के पूर्व इंस्पेक्टर-इन-चार्ज (IC) शांतनु सिन्हा विश्वास के पैतृक आवास पर छापा मारा. 

 

ईडी की टीम ताला तोड़कर उनके घर में घुसी. छापा  कथित रंगदारी रैकेट की जांच को लेकर मारा गया है. कांडी नगर पालिका के वार्ड नंबर 8 में स्थित शांतनु सिन्हा विश्वास का घर बंद पड़ा हुआ था.

 

वर्तमान में  वे जमीन से जुड़े वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में ED की हिरासत में हैं. जानकारी के अनुसार शांतनु सिन्हा विश्वास की बहन गौरी सिन्हा विश्वास, जो कांडी नगर पालिका की उपाध्यक्ष हैं, वे छापेमारी के दौरान  घर पर मौजूद नहीं थी.घर बंद था.  

 

बताया जाता है कि ED के अधिकारी स्थानीय लोगों से बात करने बाद उस घर का ताला तोड़ा और वहां घुसे. सूत्रों के अनुसार ED की कार्रवाई सोना पप्पू नाम से जुड़े उगाही नेटवर्क और शांतनु सिन्हा बिस्वास से संबंधित जांच के तहत की गयी है.

 

ED ने कोलकाता के रॉय स्ट्रीट स्थित एक होटल और एक कारोबारी के घर पर भी रेड की. खबर है कि ED कोलकाता पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर के आवास पर भी गयी. छापामारी को लेकर ED ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 
  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही