Search

 
 
 

ED रेड : अफसर खान के ठिकाने से कांके अंचल का मुहर पेपर व कलकत्ता रजिस्ट्रार ऑफिस का फर्जी सील बरामद

 
Ranchi : जमीन घोटाला मामले में ईडी तीन राज्यों में कुल 22 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. इसी दौरान रांची में अफसर खान के यहां से ईडी ने कलकत्ता रजिस्ट्रार ऑफिस का फर्जी सील बरामद किया है. ED को जो दस्तावेज मिले हैं, उसपर कांके अंचल अधिकारी की मुहर भी लगी हुई है. एजेंसी ने बरामद किए हुए सभी दस्तावेज जब्त कर लिये हैं. वहीं छवि रंजन के बारे में जानकारी है कि उन्हें पहले सम्भवत: अंदेशा था कि ईडी उनसे पूछताछ करेगी, इसलिए उन्होंने पूछताछ करने से पहले एक मॉक ड्रिल की थी. उससे संबंधित कुछ कागज मिले हैं, जिसे देखने से प्रतीत होता है कि उन्होंने ईडी के संभावित सवाल के जबाब पूछताछ के स्टाइल में तैयार करवाये थे. इसे भी पढ़ें - नौकरी">https://lagatar.in/land-for-job-case-ed-records-statement-of-lalu-yadavs-daughter-chanda-yadav-under-pmla/">नौकरी

के बदले जमीन मामला : ईडी ने लालू यादव की बेटी चंदा यादव का बयान दर्ज किया
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही