Search

 
 
 

ED ने जिस रौशन के यहां दी दबिश, CO और AC ऑफिस में चलती थी उसकी हनक, घुसता था बिना रोक टोक

 
Ranchi : बुधवार को ED की टीम ने सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद, साहेबगंज के डीसी रामनिवास यादव, विनोद कुमार, होटवार जेल के कर्मी अवधेश समेत रौशन कुमार के यहां दबिश दी है. जिन-जिन लोगों के यहां ED छापेमारी कर रही है, उसमें ज्यादातर चेहरे चर्चित हैं, लेकिन रौशन अब तक लाइम लाइट से दूर रह कर चुप चाप काम करने वाला नाम है. लेकिन ED की रेड के बाद रौशन को लेकर शहर के लोगो में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है. लोग बताते हैं कि रौशन JMM का नेता तो है ही लेकिन सत्ता के संरक्षण में उसने रांची में पिछले कुछ वर्षों में अपना अलग साम्राज्य स्थापित कर लिया है. पूर्व डीसी और लैंड स्कैम के आरोप में जेल में बंद छवि रंजन के कार्यकाल में जिला प्रशासन और रेवन्यू से जुड़े सभी अफसरों को रौशन का कहा मानना ही पड़ता था. रौशन की हनक का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि रांची के प्रमुख अंचल जैसे नामकुम, ओरमांझी, रातू, कांके, हेहल, अरगोड़ा और नगड़ी के अलावा एसी कार्यालय में वह बिना किसी रोक टोक के घुसता था. जिला प्रशासन के अधिकारी बताते हैं कि सत्ता के करीबी लोगों के नाम की धौंस देकर अपना काम कराने के लिए बाध्य करता है. इसे भी पढ़ें :  सीएम">https://lagatar.in/ed-raids-cms-press-advisors-house-mechanic-who-opened-locker-summoned/">सीएम

के प्रेस सलाहकार के घर ईडी की छापेमारी,लॉकर खोलने वाले मिस्त्री को बुलाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही