Ranchi : जमीन घोटाले मामले की जांच कर रही ईडी की टीम ने मंगलवार को तीन बड़े जमीन कारोबारी के ठिकाने पर छापेमारी की. जिन तीन जमीन कारोबारी के ठिकाने पर ईडी की टीम ने छापेमारी की, उसमें सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित अयोध्यापुरी निवासी रमेश गोप, सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रातू रोड निवासी आर्किटेक्ट सह जमीन कारोबारी विनोद सिंह और हिलेरियस कच्छप शामिल हैं. दिनभर चली छापामारी में इन कारोबारियों के ठिकाने से जमीन की खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेज मिले हैं. बताया जा रहा है कि ईडी को कुछ जगहों से प्रतिबंधित जमीन की खरीद-बिक्री से संबंधित कागजात भी मिले हैं. सभी दस्तावेजों की ईडी जांच करेगी.
रांची में जमीन के तीन बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर ईडी ने की छापामारी
Leave a Comment