Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिल्ली से बिहार तक लालू यादव के 15 ठिकानों पर ED के छापे

New Delhi: ईडी की टीम ने दिल्ली से बिहार तक लालू यादव के 15 ठिकानों पर छापेमारी की है. लैंड फॉर जॉब स्कैम में बड़ी कार्रवाई करते हुए ईडी ने दिल्ली, बिहार और यूपी में छापेमारी की है. ये छापेमारी लालू यादव और उनके करीबियों के यहां पड़े हैं. इससे पहले सीबीआई ने इस मामले में लालू यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से पूछताछ भी की थी. पटना के फुलवारी शरीफ स्थित पूर्व विधायक अबु दोजाना के आवास पर शुक्रवार की सुबह ईडी की टीम पहुंची. पटना में बन रहे मॉल को अबु दोजाना की कंपनी ही बनवा रही थी. ईडी के सूत्रों के अनुसार पटना से दिल्ली तक कुल 15 ठिकानों पर यह छापेमारी चल रही है. दिल्ली में लालू की बेटियों के यहां भी रेड हो रही है. आरजेडी के पूर्व विधायक सैयद अबु दोजाना के घर करीब 12 की संख्या में टीम पहुंची है. बेली रोड समेत अन्य ठिकानों पर छापेमारी शुरू हुई है. बता दें कि इसके पहले भी अबु दोजाना के यहां रेड हो चुकी है.

क्या है लैंड फॉर जॉब स्कैम?

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-161.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लैंड फॉर जॉब स्कैम का यह केस 14 साल पुराना है. उस वक्त लालू यादव रेल मंत्री थे. दावा है कि लालू यादव ने रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में लोगों को नौकरी देने के बदले उनकी जमीन लिखवा ली थी. बताते चलें कि लालू यादव 2004 से 2009 तक रेल मंत्री रहे थे. सीबीआई ने इस मामले में 18 मई को केस दर्ज किया था. सीबीआई के मुताबिक, लोगों को पहले रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर सब्स्टीट्यूट के तौर पर भर्ती किया गया और जब उनके परिवार ने जमीन का सौदा किया, तब उन्हें रेगुलर कर दिया गया. इसे भी पढ़ेंआदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-construction-of-shrinath-university-and-city-residency-violates-supreme-courts-judgment/">आदित्यपुर

: श्रीनाथ विवि व सिटी रेसिडेंसी का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट का उल्लंघन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही