Search

 
 
 

विदेशी मुद्रा हेराफेरी में कोलकाता, दिल्ली और बेंगलुरू के 16 ठिकानों पर ईडी का छापा

Kolkata News : ईडी ने छापामारी के दायरे में विदेशी मुद्रा हेराफेरी से जुड़े संजय पसारी, राजीव पसारी, टोडी और सुधीर सतनालीवाला को शामिल किया है. विदेशी मुद्रा की हेराफेरी के मामले में BTL EPC Limited, Mandal Vyapaar Pvt Ltd, Trolex India Pvt Ltd, CEMFIL Enterprises और Mahabaleshwar Merchants Pvt Ltd को छापामारी के दायरे में शामिल किया है.
 
प्रतीकात्मक चित्र

Kolkata News : कोलकाता ईडी ने विदेशी मुद्रा हेरा फेरी के मामले में Foreign Exchange Management Act 1999 (FEMA) के प्रावधानों के तहत छापेमारी शुरू की है. ईडी ने इस मामले में  McNally Bharat Engineering Company Limited (MBECL) और उससे जुड़ी कंपनियों को छापामारी के दायरे में शामिल किया है. ईडी 16 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

 

ईडी ने छापामारी के दायरे में विदेशी मुद्रा हेराफेरी से जुड़े संजय पसारी, राजीव पसारी, टोडी और सुधीर सतनालीवाला को शामिल किया है. विदेशी मुद्रा की हेराफेरी के मामले में BTL EPC Limited, Mandal Vyapaar Pvt Ltd, Trolex India Pvt Ltd, CEMFIL Enterprises और Mahabaleshwar Merchants Pvt Ltd को छापामारी के दायरे में शामिल किया है.

 

यह जांच FEMA के नियमों के संभावित उल्लंघन और MBECL का कंट्रोल हासिल करने में इस्तेमाल किए गए फंड के सोर्स और उसके मूवमेंट से जुड़ी है. एजेंसी यह भी जांच कर रही है कि क्या इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड, 2016 की धारा 29A के तहत अयोग्य हो सकने वाले लोगों को कंपनी का कंट्रोल अप्रत्यक्ष रूप से वापस दिलाने के लिए इनसॉल्वेंसी रिजुल्यूशन प्रोसेस का इस्तेमाल किया गया था. तलाशी और जांच जारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही