Search

 
 
 

उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत व उनके करीबियों के कुल 17 ठिकानों पर ईडी का छापा

 
Dehradun :  उत्तराखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के ठिकानों पर इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने बुधवार सुबह छापा मारा है.  हरक सिंह रावत के करीबियों के भी 10 से ज्यादा ठिकानों पर भी ईडी की टीम छापेमारी कर रही है. जानकारी के अनुसार, ईडी की रेड उत्तराखंड, दिल्ली और चंडीगढ़ सहित अन्य जगहों पर चल रही है. माना जा रहा है कि राज्य में कॉर्बेट बाघ अभयारण्य में कथित अवैध गतिविधियों से जुड़े मामले में ईडी की टीम यह कार्रवाई कर रही है. बता दें कि अगस्त 2023 में विजिलेंस विभाग ने भी हरक सिंह के खिलाफ कार्रवाई की थी.

2022 में उत्तराखंड कैबिनेट और बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से किया था बर्खास्त

गौरतलब है कि हरक सिंह रावत 1991 में उत्तर प्रदेश में मंत्री बने थे. वह सबसे कम उम्र में मंत्री बने थे. 2014 के लोकसभा चुनाव में गढ़वाल से वह कांग्रेस के उम्मीदवार थे. हरक सिंह रावत उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं. हरक सिंह रावत ने 2016 में पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत के खिलाफ बगावत की और बीजेपी में चले गये. हालांकि 2022 में हरक सिंह रावत को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण छह साल के लिए उत्तराखंड कैबिनेट और बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त कर दिया था. बाद में वह राज्य विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में शामिल हो गये थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही