Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड और छत्तीसगढ़ में 22 ठिकानों पर ED का छापा, 16 किलो सोना और 671 किलो चांदी बरामद

Advertisement
Advertisement
Ranchi: झारखंड और छत्तीसगढ़ में 22 ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा है. इसमें 16.655 किलो सोना और 671.77 किलो चांदी बरामद किया है. इसके अलावा ईडी ने 1.41 करोड़ रुपये नगद भी  बरामद किये हैं. गौरतलब है कि फॉरेन ओरिजन गोल्ड स्मगलिंग सिंडिकेट अवैध रूप से संचालित होने की शिकायत मिलने के बाद ईडी ने झारखंड और छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव समेत 22 ठिकानों पर बीते पांच और छह अगस्त को छापेमारी की थी. ईडी ने राजनांदगांव के मोहनी ज्वेलर्स, दुर्ग के नवकार ज्वेलर्स  और रायपुर के सुमित ज्वेलर्स के ठिकानों समेत इनके सहयोगी संस्थानों पर छापेमारी की थी.

गोल्ड ओरिजन स्मगलिंग सिंडिकेंट संचलित होने के पुख्ता प्रमाण

जानकारी के मुताबिक, ज्वेलर्स मोहनी और नवकार ज्वेलर्स के ठिकानों से गोल्ड ओरिजन स्मगलिंग सिंडिकेंट संचलित होने के पुख्ता प्रमाण मिले थे. जिसके बाद ईडी ने पीएमएलए और फेमा एक्ट के तहत ये कार्रवाई शुरू की थी. ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि ये ग्रुप म्यांमार, बांग्लादेश भूटान होते हुए कोलकता के रास्ते स्मगलिंग कर गोल्ड मंगाता था.

साल 2021 में मिले थे करोड़ों रुपये और गोल्ड

बताया जा रहा है कि मई 2021 में डीआरआई ने राजनांदगांव में मोहनी ज्वेलर्स के मालिक जसराज शांतिलाल बैद और दुर्ग के नवकार ज्वेलर्स के मालिक प्रकाश सांखला के ठिकानों पर दबिश दी थी. जिसमें 42 करोड़ रुपये की 4.5 टन चांदी और 4.65 किलो सोने के बिस्किट, स्मगलिंग किये गए गोल्ड की बिक्री से मिले 32 लाख 35 हजार रुपये भी बरामद किये थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही