Search

 
 
 

धनबाद में कोयला कारोबार से जुड़े 25 जगहों पर ED की छापेमारी

Ranchi : धनबाद में कोयला कारोबारियों के खिलाफ ईडी ने मंगलवार की सुबह छापेमारी की. ईडी की छापेमारी कोयला कारोबारी एलबी सिंह और अनिल गोयल से जुड़े कोयला कारोबारियों के यहां हो रही है. जिन कोयला कारोबारियों के यहां छापेमारी की जा रही है उनमें गणेश यादव, शेखर यादव, पप्पु मंडल, हरेंद्र चौहान, आलोक समेत कारोबारी शामिल है.
 

Ranchi : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मंगलवरा की सुबह धनबाद के कोयला कारोबारियों को ठिकानो पर छापेमारी शुरु की है. छापेमारी की दायरे में कोयला कारोबारी एलबी सिंह समेत अन्य कारोबारियों से जुड़े 25 कोयला कारोबार शामिल हैं. जिन कोयला कारोबारियों के यहां छापेमारी की जा रही है उनमें माधव सिंह, गणेश यादव, शेखर यादव, पप्पु मंडल, हरेंद्र चौहान, आलोक समेत कारोबारी शामिल है.  

सूचना है कि इडी की टीम एलबी सिंह के साले रंजीत सिंह के घर पर भी छापामारी करने पहुंची है. लेकिन रंजीत सिंह ने घर को अंदर से बंद कर लिया है. इडी की टीम उनके घर के बाहर है. इससे पहले जब एलबी सिंह के घर पर छापामारी करने ईडी की टीम गई थी तब उन्होंने भी घर को बंद कर लिया था. 

 

विस्तृत खबर की प्रतीक्षा की जा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही