Search

बेंगलुरु में BYJU's के 3 ठिकानों पर ईडी का छापा, डिजिटल डेटा सीज

  • कंपनी को 2011 से 28 हजार करोड़ का FDI मिला, ऑडिट नहीं कराया, फेमा के तहत हुई कार्रवाई
Bengluru : ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बायजू के सीईओ बायजू रवींद्रन मुश्किल में घिरते जा रहे हैं. प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को बेंगलुरु स्थित बायजू रवींद्रन के तीन ठिकानों पर छापेमारी की है. बायजू रवींद्रन और उनकी कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड के तीन ठिकानों पर ये छापेमारी की गई है. इस छापेमारी में ईडी ने कई दस्तावेज और डिजिटल डेटा जब्त किया है.

आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डेटा जब्त किया- ईडी

ईडी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के मामले में ये छापेमारी की गयी है. सर्च ऑपरेशन में पता चला कि एडुटेक यूनिकॉर्न कंपनी को साल 2011-2023 के दौरान करीब 28000 करोड़ रुपये का FDI मिला है. एजेंसी के मुताबिक, अधिकारियों ने रेड के दौरान ईडी को कई दस्तावेज मिले हैं. ईडी ने कहा कि उसने शिक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्र की बड़ी कंपनी बायजूस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रवींद्रन बायजू के बेंगलुरु स्थित कार्यालय और आवासीय परिसर पर छापे मारे तथा वहां से आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डेटा जब्त किया. जांच एजेंसी ने बताया कि यह कार्रवाई कुछ लोगों से मिली विभिन्न शिकायतों के आधार पर की गई.

कभी ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए रवींद्रन बायजू

जांच एजेंसी ने आरोप लगाया कि रवींद्रन बायजू को कई समन भेजे गए, लेकिन वह बचते रहे और कभी ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए. तलाशी के दौरान पाया गया कि रवींद्रन बायजू की कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड को 2011 से 2023 के दौरान प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के तहत करीब 28,000 करोड़ रुपये मिले. एजेंसी ने कहा, कंपनी ने भी इस अवधि के दौरान प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के नाम पर विभिन्न विदेशी प्राधिकारों को करीब 9,754 करोड़ रुपये भेजे.
इसे भी पढ़ें – पीएम">https://lagatar.in/congress-bjp-face-to-face-on-100th-episode-pm-modis-mann-ki-baat/">पीएम

मोदी के मन की बात के 100वें एपिसोड पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp