Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिल्ली शराब घोटाले में हैदराबाद से पंजाब तक 35 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

New Delhi : दिल्ली में शराब नीति घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को राजधानी समेत हैदराबाद और पंजाब में 35 ठिकानों पर छापेमारी की. इस मामले में पहले भी कई बाद देश भर में सीबीआई और ईडी छापेमारी कर चुकी है. इसके बाद विजय नायर और समीर महेंद्रू को ईडी ने गिरफ्तार किया था. इसी मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर और बैंक लॉकर की तलाशी भी ली गई थी. इसे भी पढ़ें –BREAKING">https://lagatar.in/breaking-once-again-in-dumka-the-lover-set-fire-to-his-girlfriend-by-pouring-petrol-the-girl-was-badly-scorched/">BREAKING

: दुमका में एक बार फिर प्रेमी ने प्रेमिका पर पेट्रोल डालकर लगायी आग, युवती बुरी तरह झुलसी

रेड मारकर सबूत इकट्ठा करने की कोशिश

रिपोर्ट के अनुसार. एजेंसी को जांच के दौरान दिल्ली शराब घोटाले के लिंक आंध्र प्रदेश और पंजाब से भी जुड़ने के संकेत मिले हैं. इसके बाद ईडी उन ठिकानों पर रेड मारकर सबूत इकट्ठा करने की कोशिश कर रही है. सूत्रों के मुताबिक समीर महेंद्रू से पूछताछ में कई अहम जानकारी सामने आयी है. यह छापेमारी राजनीति से जुड़े कुछ लोगों, शराब कारोबारियों और पूर्व अधिकारियों के घर पर की गई है. एलजी की सिफारिश पर दिल्ली में शराब नीति में कथित घोटाले को लेकर सीबीआई ने केस दर्ज किया था. बाद में ईडी ने भी जांच शुरू की. जांच एजेंसियों ने इस केस में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को मुख्य आरोपी बनाया है. सीबीआई सिसोदिया के घर पर छापेमारी कर चुकी है. उनके बैंक लॉकर की भी तलाशी ली गई थी.

मनीष सिसोदिया पर गंभीर आरोप

प्रवर्तन निदेशालय की एफआईआर के अनुसार, इंडोस्पिरिट्स के मालिक समीर महेंद्रू ने मनीष सिसोदिया के सहयोगियों को दो बार में करोड़ों रुपए भुगतान किए गए थे. वहीं सीबीआई की एफआईआर में आरोप है कि मनीष सिसोदिया के एक सहयोगी अर्जुन पांडे ने इंटरटेनमेंट और इवेंट मैनेजमेंट कपंनी के पूर्व सीईओ विजय नायर की ओर से समीर महेंद्रू से करीब 2-4 करोड़ रुपये नकद पैसे लिए थे.

केजरीवाल बोले- कुछ नहीं मिला, क्योंकि कुछ किया ही नहीं

वहीं ईडी की छापेमारी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि 500 से ज़्यादा रेड, 3 महीनों से सीबीआई/ईडी के 300 से ज्यादा अधिकारी 24 घंटे लगे हुए हैं. उन्होंने कहा कि एक मनीष सिसोदिया के खिलाफ सबूत ढूंढने के लिए इतनी कोशिश की जा रही है. लेकिन कुछ नहीं मिल रहा, क्योंकि कुछ किया ही नहीं. केजरीवाल ने कहा कि अपनी गंदी राजनीति के लिए इतने अधिकारियों का समय बर्बाद किया जा रहा है. ऐसे देश कैसे तरक्की करेगा?
इसे भी पढ़ें – सुनो..सुनो…सुनो….आपकी">https://lagatar.in/suno-suno-suno-aapki-yojana-aapki-sarkar-aapke-dwar-the-first-phase-of-the-program-from-12th-october/">सुनो..सुनो…सुनो….आपकी

योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का पहला चरण 12 अक्टूबर से
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही