Search

 
 
 

रांची में कोकर इंडस्ट्रीयल एरिया समेत सात राज्यों में ED की छापेमारी

National  News :  कोलकाता के पार्क सर्कस इलाके में स्थित अखबार-ए-मशरिक के कार्यालय में ED की टीम पहुंची. केंद्रीय बलों की मौजूदगी में तलाशी ली गयी. रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई के दौरान अखबार का मुख्य कार्यालय में ताला लगा हुआ था.
 
सात राज्यों में ED की छापेमारी

 Lagatar Desk

रांची के कोकर इंडस्ट्रीयल एरिया समेत देश के सात राज्यों में प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को एक साथ छापेमारी की है.यह छापेमारी टीएससी के राज्यसभा सांसद मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़ी बतायी जा रही है. रांची के अलावा दिल्ली और कोलकाता में भी छापेमारी की जा रही है.


जानकारी के मुताबिक इडी कोलकाता ने टीएमसी के राज्यसभा सांसद नदीमुल हक से जुड़े मामले में रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में छापेमारी कर रही है. छापामारी के मुख्य ठिकाना कोलकाता में स्थित हैं. रांची में सांसद से जुडे एक ठिकाने को छापामारी के दायरे में शामिल किया गया  है.


जानकारी के मुताबिक इडी की कार्रवाई सांप्रदायिक सौहार्द को प्रभावित करने वाले कंटेंट के प्रकाशन, कथित अवैध वित्तीय लेनदेन और संदिग्ध सौदों के जरिए फंडिंग से जुड़ी शिकायतों के सिलसिले में की जा रही है.


रांची में छापेमारी के बाबत बताया जा रहा है मामला अखबारे मशरिक प्राइवट लिमिटेड के उर्दू दैनिक में प्रकाशित कुछ अप्रिय तथ्यों और अखबार में किये गये निवेश से संबंधित है. इडी ने इस सिलसिले में विधानगर में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर ECIR दर्ज करने का बाद जांच शुरू की.


जांच के दौरान मनी लाउंड्रिंग का मामला पाये जाने के बाद ईडी ने सात सितंबर को कोलकाता, दिल्ली और रांची के कुल सात ठिकानों पर छापा मारी शुरू की. छापामारी में रांची के कोकर इंडस्ट्रीयल एरिया का एक ठिकाना शामिल है.

 

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही