Search

 
 
 

अंबा प्रसाद के ठिकानों पर ईडी का छापा, दस माह पूर्व एजेंसी ने मांगी थी सभी केस और समर्पित आरोपपत्र की जानकारी

 
   Ranchi :  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम आज मंगलवार सुबह एक साथ कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. ईडी की टीम रांची से लेकर हजारीबाग तक छापेमारी कर रही है. दस माह पहले ईडी द्वारा उन पर दर्ज सभी केस और उनमें न्यायालयों में समर्पित आरोपपत्र सहित अन्य बिंदुओं पर झारखंड पुलिस से जानकारी मांगी गयी थी. इसके लिए ईडी के अधिकारियों ने   पुलिस अधिकारियों को पत्राचार किया था. यह पत्राचार ईडी को मिली एक शिकायत के आधार पर किया गया था. इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने ईडी को विधायक अंबा प्रसाद के खिलाफ दर्ज केस का ब्योरा भेज दिया था. [caption id="attachment_858919" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/AMBA-AWAS-1.gif"

alt="" width="600" height="400" /> अंबा प्रसाद का आवास [/caption]

 केरेडारी, कटकमदाग और बड़कागांव थाना में दर्ज एफआईआर की जानकारी दी गयी थी

जानकारी के अनुसार अंबा प्रसाद के खिलाफ एफआईआर की सूची पुलिस द्वारा उपलब्ध करवा दी गयी थी. जिन मामलों की सूची ईडी को दी गयी है, उनमें बड़कागांव थाना केस संख्या 113/21, केरेडारी में कांड संख्या 37/18, कटकमदाग थाना संख्या 96/21 और 217/21 शामिल है. केरेडारी कांड संख्या 37/18 शामिल है. इनमें अंबा प्रसाद समेत पांच-छह लोगों को आरोपी बनाया गया था. इस मामले में पुलिस ने छानबीन के बाद अंबा प्रसाद के खिलाफ 27 मार्च 2019 को  चार्जशीट भी दायर कर दी थी.

 इन लोगों के ठिकाने पर हो रही छापेमारी

ईडी की टीम कांग्रेस की महिला नेता और बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के रांची के धुर्वा और बड़कागांव स्थित आवास, सीओ शशि भूषण सिंह के बिरसा चौक के हवाई नगर के रोड नंबर चार स्थित आवास, बीजेपी कार्यकर्ता राजू साव के हजारीबाग के केरेडारी स्थित आवास, विधायक के करीबी बिंदु दांगी और राजेंद्र साहू के घर छापामारी की है.

 जमीन पर कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगा है

हाल ही में एक जमीन विवाद में अंबा प्रसाद और उनके पूरे परिवार का नाम आया था. उस जमीन की चहारदीवारी भी जिला प्रशासन ने गिरा दी थी. सरकारी जमीन पर कब्जे का प्रयास का आरोप अंबा प्रसाद और उनके परिवार पर लगा था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही