Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद के डिप्टी मेयर, एलबी सिंह व अनिल गोयल से जुड़े इन 25 लोगों के ठिकानों पर चल रहा ईडी रेड

प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार की सुबह करीब 6.30 बजे धनबाद के कोयला व्यापारियों के ठिकानों पर छापा मारा. छापेमारी के दायरे में धनबाद के डिप्टी मेयर अरुण चौहान और उनके भाई हरेंद्र चौहान सहित अन्य के ठिकानों पर छापा मारा. ईडी ने कोयला व्यापारियों के अकाउंटेंट रितेश शर्मा और चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) डीएन सिन्हा एंड कंपनी को भी छापेमारी के दायरे में शामिल किया है.
Advertisement
Advertisement
धनबाद ईडी रेड

Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार की सुबह करीब 6.30 बजे धनबाद के कोयला व्यापारियों के ठिकानों पर छापा मारा. छापेमारी के दायरे में धनबाद के डिप्टी मेयर अरुण चौहान और उनके भाई हरेंद्र चौहान सहित अन्य के ठिकानों पर छापा मारा. ईडी ने कोयला व्यापारियों के अकाउंटेंट रितेश शर्मा और चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) डीएन सिन्हा एंड कंपनी को भी छापेमारी के दायरे में शामिल किया है. एलबी सिंह के साले रंजीत कुमार सिंह के घर में ईडी को घुसने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. रंजीत के पारिवारिक सदस्य घर में ताला बंद कर बैठे थे. काफी प्रयास के बाद इसे खुलवाया गया. इसके बाद रंजीत के घर छापेमारी शुरू हो सकी.


इससे पहले ईडी द्वारा एलबी सिंह और अनिल गोयल के ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है. एलबी सिंह के ठिकानों पर आयकर विभाग द्वारा भी छापेमारी की जा चुकी है. आयकर की छापेमारी के दौरान एलबी सिंह से जुड़े एक बैंक खाते में 100 करोड़ रुपये मिला था. आयकर विभाग ने इसे जब्त कर लिया था. लेकिन लंबी कानूनी लड़ाई के बाद एलबी सिंह को यह रकम वापस लेने में कामयाबी मिल गयी.


ईडी ने मंगलवार की सुबह चर्चित एलबी सिंह के साले रंजीत कुमार सिंह सहित अन्य लोगों के ठिकानों पर छापा मारा. ईडी ने रंजीत के अलावा धनबाद के डिप्टी मेयर अरूण चौहान, उनके भाई हरेंद्र चौहान, डीके सिंह, डीएन सिन्हा एंड कंपनी को भी छापेमारी के दायर में शामिल किया है. इन सभी को एलबी सिंह से जुड़ा बताया जाता है. डिप्टी मेयर अरूण चौहान और उनके भाई हरेंद्र चौहान का कोयले का बड़ा कारोबार है. छापेमारी के दायरे में शामिल रितेश शर्मा एक कोयला व्यापारी का अकाउंटेंट है. CA डीएन सिन्हा एंड कंपनी, एलबी सिंह के साले के अलावा अन्य कोयला व्यापारियों का आयकर रिटर्न दाखिल करते हैं.


ईडी ने अनिल गोयल से संबंधित जिन लोगों के ठिकानों पर छापा मारा है उसमें - गणेश यादव, रोहित यादव, माधव सिंह, लक्ष्मण दूबे उर्फ पप्पू दूबे, पप्पू मंडल, इम्तियाज अली, महेंद्र प्रसाद सिंह और महुदा हार्ड कोक से जुड़े लोगों के नाम शामिल हैं. बताया जाता है कि रोहित यादव कोयला व्यापारियों से वसूली का काम करता है. लक्ष्मण दूबे उर्फ पप्पू दूबे वसूली में मदद करता है. महेंद्र प्रसाद सिंह एक कंपनी में निदेशक हैं. यह कंपनी बेनामी बतायी जाती है. फिलहाल इस मामले में जांच पड़ताल जारी है.


एलबी सिंह के करीबी माने जाने वाले लोग

डीके सिंह, रितेश शर्मा, रंजीत सिंह, सीए डीएन सिन्हा एंड कंपनी, हरेंद्र चौहान, अरुण चौहान

 

अनिल गोयल के करीबी माने जाने वाले लोग

गणेश यादव, इम्तियाज अली, रोहित यादव, लक्ष्मण दूबे उर्फ पप्पू दूबे, पप्पू मंडल, महेंद्र प्रसाद सिंह और महुदा हार्ड कोक


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही