Search

 
 
 

IAS छवि रंजन के करीबी प्रदीप बागची के आसनसोल स्थित आवास पर ईडी की रेड

 
Ranchi :   आईएएस छवि रंजन के करीबी प्रदीप बागची के घर पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है. ईडी ने प्रदीप बागची के आसनसोल स्थित ऊषाग्राम के उद्यांचल टावर में छापा मारा है. इसी टावर की तीसरी मंजिल पर प्रदीप बागची का आवास है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदीप बागची के घर पर बुधवार देर रात करीब एक बजे रांची से ईडी की पांच सदस्यीय टीम पहुंची. लेकिन उस समय प्रदीप बागची अपने घर पर मौजूद नहीं थे. उनके फ्लैट में ताला बंद था. फ्लैट में खाना बनाने वाली नौकरानी के पास घर की चाबी थी. उसे सुबह  बुलाकर फ्लैट खुलवाया गया. नौकरानी की मौजूदगी में आसनसोल स्थित प्रदीप बागची के घर में जांच चल रही है. (पढ़ें, नौकरी">https://lagatar.in/land-for-job-case-ed-records-statement-of-lalu-yadavs-daughter-chanda-yadav-under-pmla/">नौकरी

के बदले जमीन मामला : ईडी ने लालू यादव की बेटी चंदा यादव का बयान दर्ज किया)

ईडी ने प्रदीप बागची को पूछताछ के लिए बुलाया था

ईडी ने कुछ दिन पूर्व प्रदीप के फ्लैट के दरवाजे पर ईडी की ओर से नोटिस चिपकाया गया था. नोटिस में उन्हें पूछताछ के लिए रांची स्थित ईडी कार्यालय में हाजिर होने को कहा गया था. लेकिन वे ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए. इसके बाद आज गुरुवार को ईडी की टीम यह कार्रवाई कर रही है. इसे भी पढ़ें : नीतीश">https://lagatar.in/nitish-kumar-is-unable-to-handle-bihar-how-will-he-lead-the-country-sushil-kumar-modi/">नीतीश

कुमार बिहार नहीं संभाल पा रहे, देश का नेतृत्व कैसे करेंगे- सुशील कुमार मोदी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही