Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भानू कंस्ट्रक्शन के ठिकाने पर ED का छापा

Advertisement
Advertisement
Ranchi: मिड डे मील के करीब 100 करोड़ रुपये के घोटाला मामले में इंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने सोमवार को भानू कंस्ट्रक्शन के ठिकाने पर छापेमारी की. ईडी की टीम सुबह से ही अरगोड़ा चौक के पास भानू कंस्ट्रक्शन के ठिकाने पर पहुंची और छापेमारी शुरू की. भानू कंस्ट्रक्शन के मालिक का नाम संजय तिवारी है.

धुर्वा थाने में दर्ज हुई थी प्राथमिकी

जानकारी के मुताबिक, यह मामला सितंबर 2017 का है. मिड डे मील के करीब 100 करोड़ रुपये एसबीआई धुर्वा ब्रांच से भानू कंस्ट्रक्शन के 34 खातों में अवैध तरीके से स्थानांतरित कर दिये गये थे. इसे लेकर पहले धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी. बाद में मामले की जांच सीबीआई ने अपने हाथ ले ली थी. इस मामले में बैंक के अफसरों की भी संलिप्तता थी. बैंक के दो अफसरों को निलंबित कर दिया गया था. इसे भी पढ़ें- मानव">https://lagatar.in/action-on-suspicion-of-human-trafficking-two-bhutanese-nationals-taking-minor-girl-to-leh-ladakh-arrested/">मानव

तस्करी के संदेह पर कार्रवाईः नाबालिग लड़की को लेह लद्दाख ले जा रहे दो भूटानी नागरिक धराये
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही