Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक प्रदीप यादव व सहयोगियों के रांची में चार और देवघर में आठ ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

Ranchi :  कांग्रेस के पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव और उनके सहयोगियों के कुल 12 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मंगलवार सुबह से छापेमारी कर रही है. जिनमें रांची में चार और देवघर में आठ ठिकाने शामिल हैं. इन सभी ठिकानों पर मंगलवार की सुबह से ही ईडी की टीम पहुंचकर छापेमारी शुरू कर दी है.  जानकारी के मुताबिक, रांची में ईडी की टीम प्रदीप यादव के डोरंडा स्थित आवास, चेशायर होम रोड स्थित बिल्डर शिवकुमार यादव के घर और रातू रोड स्थित हाईटेन कंस्ट्रक्शन के नीरज सिंह के घर पर छापेमारी कर रही है. गौरतलब है कि इससे पहले 4 नवंबर 2022 को आयकर विभाग की टीम ने प्रदीप यादव और उनके करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी. आयकर विभाग द्वारा दिये गये रिपोर्ट के आधार पर अब ईडी की टीम छापेमारी कर रही है. (पढ़ें, धनबाद">https://lagatar.in/pm-modi-expressed-grief-over-the-accident-in-dhanbad-announced-compensation-from-pmnrf/">धनबाद

में हुए हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, PMNRF से मुआवजा देने की घोषणा)

नवंबर 2022 में आयकर विभाग ने की थी छापेमारी

आयकर विभाग की टीम ने चार नवंबर 2022 को पोड़ैयाहाट से विधायक प्रदीप यादव के गोड्डा और पौड़ैयाहाट स्थित आवास,  इनके निजी सहायक देवेंद्र पंडित, विधायक से जुड़े संवेदक श्यामाकांत यादव के तीन ठिकानों पर छापा मारा था. आयकर विभाग के अधिकारी प्रदीप यादव के सरकंडा स्थित आवास, उनके पैतृक आवास पोड़ैयाहाट के बोहरा गांव और प्रदीप यादव के निजी सहायक के सरकंडा स्थित आवास पर रेड मारी थी. वहीं प्रदीप के करीबी माने जानेवाले संवेदक श्यामाकांत यादव के गोड्डा स्थित आवास, होटल स्काय ब्लू व पोड़ैयाहाट के डांडै गांव में भी आयकर के अधिकारी पहुंचकर छापेमारी की थी. इसे भी पढ़ें : J&K">https://lagatar.in/jk-bus-going-to-vaishno-devi-falls-into-gorge-eight-pilgrims-killed-20-injured/">J&K

: वैष्णो देवी जा रही 75 तीर्थयात्रियों से भरी बस खायी में गिरी, 10 की मौत, 20 घायल

ईडी से जांच कराने की सिफारिश की गयी थी

जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग की जांच में यह बात सामने आयी थी कि विधायक प्रदीप यादव ने कई करीबियों के माध्यम से पैसों का निवेश किया है. टैक्स चोरी के लिए गैर कानूनी तरीके अपनाये गये. जांच के दौरान यह बात भी सामने आयी थी कि कई लोगों ने अचल संपत्तियों में निवेश किया है, जिसके स्रोत का पूरी तरह से खुलासा नहीं हो सका है. ऐसे में इस मामले की जांच ईडी से करवाने से करवाने की सिफारिश की गयी थी. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/ed-raids-at-12-places-in-ranchi-including-congress-mla-pradeep-yadavs-hideouts/">BREAKING

: कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के ठिकानों समेत रांची में 12 जगहों पर ईडी की रेड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही