Search

धनबाद और हजारीबाग में ईडी की छापेमारी, अवैध बालू खनन से जुड़ा है मामला

Ranchi : अवैध बालू खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) धनबाद और हजारीबाग में सोमवार सुबह से छापेमारी कर रही है. अवैध बालू खनन का यह मामला बिहार के औरंगाबाद से जुड़ा है. इसी को लेकर ईडी की टीम धनबाद में जगनारायण सिंह और हजारीबाग में बालू खनन से जुड़े लोगों के ठिकानों पर पहुंचकर छापेमारी कर रही है. इसे भी पढ़ें : बीजेपी">https://lagatar.in/rahul-gandhi-lashed-out-at-bjp-said-they-have-a-habit-of-looking-back/">बीजेपी

पर जमकर बरसे राहुल गांधी, कहा-उन्हें पीछे मुड़कर देखने की आदत, कुछ भी पूछो तो दोष हम पर मढ़ देते

रांची ईडी की टीम कर रही छापेमारी

ईडी की टीम धनबाद में एकसाथ तीन जगहों पर छापामारी कर रही है. जिनमें सदर थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक रोड स्थित कारोबारी जय नारायण सिंह उर्फ जगन सिंह का आवास. सदर थाना क्षेत्र में ही चंचनी कॉलोनी में अशोक जिंदल का आवास और सिंदरी स्थित सुरेंद्र जिंदल का आवास शामिल है.  तीनों जगहों पर रांची ईडी की टीम छापेमारी कर रही है. ईडी सभी ठिकानों पर दस्तावेज खंगाल रही है. इसे भी पढ़ें : गौतम">https://lagatar.in/gautam-adanis-generosity-took-up-the-responsibility-of-education-of-children-orphaned-in-odisha-train-accident/">गौतम

अडानी की दरियादिली, ओडिशा ट्रेन हादसे में अनाथ हुए बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा उठाया

बिहार में बालू कारोबार से जुड़े हैं जगन सिंह 

बिहार में बालू कारोबार जुड़े एक मामले में यह छापेमारी चल रही है. बिहार में बालू कारोबार से जगन सिंह जुड़े हैं. इसके अलावा इनके कई तरह का कारोबार हैं. धनबाद में पेट्रोल पंप, हार्डकोक, बिल्डर का काम भी करते हैं. कंबाइंड बिल्डिंग स्थित सिटी सेंटर भवन में इनका ऑफिस भी है. इसे भी पढ़ें : बीजेपी">https://lagatar.in/rahul-gandhi-lashed-out-at-bjp-said-they-have-a-habit-of-looking-back/">बीजेपी

पर जमकर बरसे राहुल गांधी, कहा-उन्हें पीछे मुड़कर देखने की आदत, कुछ भी पूछो तो दोष हम पर मढ़ देते
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//