Ranchi : इनफोर्समेंट डाइरेक्टोरेट (ईडी) ने शुक्रवार की सुबह झारखंड और ओडिशा में छापेमारी शुरू की है. यह छापेमारी झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक घोटाले को लेकर की जा रही है. छापेमारी संजय कुमार डालमिया नामक व्यापारी के ठिकानों पर चल रही है. आरोप है कि डालमिया ने अधिकारियों की मदद से बैंक में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की. सूत्रों के मुताबिक, दोनों राज्यों में कुल सात जगहों छापेमारी चल रही है.

व्यवसायी संजय डालमिया के घर के बाहर इडी की टीम.
जानकारी के मुताबिक, छापेमारी सरायकेला के ठेकेदार संजय डालमिया के पटनायक टोला स्थित आवास पर चल रही है. ईडी की यह कार्रवाई सहकारिता बैंक से करीब 35 करोड़ रुपये के लोन से जुड़े मामले में की जा रही है. लोन के भुगतान नहीं किए जाने और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच के तहत टीम दस्तावेजों को खंगाल रही है.