Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक अंबा प्रसाद के ठिकाने पर दूसरे दिन भी ईडी की छापेमारी

Advertisement
Advertisement
Ranchi :   विधायक अंबा प्रसाद के ठिकाने पर दूसरे दिन भी ईडी की छापेमारी जारी है. मंगलवार को करीब 18 घंटे तक हुई छापेमारी के बाद ईडी की टीम बुधवार को भी अंबा प्रसाद के हजारीबाग के हुरहुरु स्थित आवास पर छापेमारी कर रही है. गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार को ईडी ने कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद, उनके पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और अन्य पारिवारिक सदस्यों व करीबी रिश्तेदारों के 17 ठिकानों पर छापा मारा था. ईडी ने योगेंद्र साव के बेटे अंकित राज, बेटी अनुप्रिया और अन्य रिश्तेदारों के नाम पर बनी 10 कंपनियों को भी इस छापेमारी के दायरे में शामिल किया है. इन कंपनियों के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग को अंजाम देने से संबंधित दस्तावेज भी ईडी को मिले हैं. छापेमारी के दौरान योगेंद्र साव व अंबा प्रसाद के ठिकानों से महत्वपूर्ण दस्तावेज समेत कई अन्य सामानों के बरामद होने की भी सूचना है.

ईडी ने अंबा प्रसाद और योगेंद्र साव के खिलाफ दर्ज  किया ईसीआईआर 

हजारीबाग में लीज की बेशकीमती जमीन पर कब्जा करने के मामले में उभरे विवाद के बाद ईडी ने अंबा प्रसाद और योगेंद्र साव के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की तलाश की और दोनों के खिलाफ ईसीआईआर दर्ज किया. इसके बाद मंगलवार सुबह करीब सात बजे रांची, हजारीबाग और मुंबई स्थित ठिकानों पर छापा मारा. छापेमारी के दायरे में योगेंद्र साव के कुल तीन ठिकानों को शामिल किया गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही