Search

 
 
 

जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन से जुड़े लोगों के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी खत्म

 
Ranchi : जमीन घोटाले मामले में ईडी ने हेमंत सोरेन के करीबी के ठिकाने पर मंगलवार को छापेमारी की. ईडी की टीम ने जमीन कारोबारी रमेश गोप के कोकर के अयोध्यापुरी आवास पर पहुंचकर छापेमारी की, इस दौरान ईडी की टीम ने रमेश गोप के घर में कई कागजात की जांच की. करीब छह घंटे टीम ने रमेश गोप के आवास पर रहकर जांच की, जिसके बाद दोपहर के करीब दो बजे ईडी की टीम आवास से निकल गई. गौरतलब है कि बीते 31 जनवरी को जमीन घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के जिस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गिरफ्तार किया गया था. वह जमीन बड़गाई अंचल की ही है. बड़गाई अंचल की 8.5 एकड़ जमीन मामले में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन गिरफ्तार किया गया है. हेमंत सोरेन अभी ईडी की गिरफ्त में हैं. इसे भी पढ़ें - मास्टर">https://lagatar.in/good-news-for-the-masters-they-will-get-all-the-benefits-the-day-they-retire/">मास्टर

साहबों के लिए खुशखबरी, जिस दिन होंगे रिटायर, उसी दिन मिलेंगे सभी लाभ

बड़गाईं अंचल की जमीन पर बैंक्वेट हॉल बनाने की थी तैयारी

ईडी की ओर से कोर्ट को बताया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और आर्किटेक्ट विनोद सिंह के बीच वाट्सएप चैट के सबूत मिले हैं. रिमांड पिटीशन में ईडी ने इस बात का भी जिक्र किया कि बड़गाई अंचल की विवादित 8.5 एकड़ जमीन पर बैंक्वेट हॉल बनाने की योजना थी. हेमंत सोरेन और उनका सहयोगी बिनोद सिंह के साथ व्हाट्सएप चैट से सामना कराया जा रहा है, जिसमें अचल संपत्तियों से संबंधित सूचनाओं का आदान-प्रदान शामिल है. ईडी के मुताबिक, हेमंत सोरेन ने संपत्तियों की जानकारी छुपाने के लिए व्हाट्सएप चैट पर हस्ताक्षर करने और स्वीकार करने से भी इनकार कर दिया. इसे भी पढ़ें -हरियाणा">https://lagatar.in/police-fired-tear-gas-shells-at-farmers-at-shambhu-border-in-haryana-creating-chaos/">हरियाणा

के शंभू बॉर्डर पर किसानों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, अफरा तफरी मची
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही