Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में नौ ठिकाने पर ईडी की छापेमारी, 3.41 करोड़ जब्त

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  सरावगी बिल्डर्स एंड डेवलपर्स से संबंधित 75 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बुधवार को नौ ठिकानों पर छापेमारी की है. ईडी की टीम द्वारा की गयी इस छापेमारी में संतोष जैन के आवास से तीन करोड़ रुपये और गौतम मोदी से 41 लाख रुपये जब्त किये गये. ईडी की टीम ने मेन रोड स्थित पोर्ट बेलेयर अपार्टमेंट में तलाशी ली. इसके अलावा कांके रोड स्थित ज्ञान सरावगी के स्काई विला परिसर की भी तलाशी ली गयी और दस्तावेज बरामद किये गये. इसी तरह  इलिका एस्टेट्स प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय परिसर, निदेशक संतोष जैन और आकाश अडुकिया के यहां भी तलाशी ली गयी और दस्तावेज बरामद किये गये.

सरावगी बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के ऑफिस में भी तलाशी

ईडी की टीम ने किशोरगंज चौक पर समृद्धि स्क्वायर स्थित सरावगी बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के ऑफिस की भी तलाशी ली गयी और दस्तावेज बरामद किये गये. पोर्ट बेलेयर अपार्टमेंट और पलाश अपार्टमेंट में रहने वाले एसजी एक्सोटिका के मालिक गौतम मोदी और सुभाष मोदी के परिसरों की भी तलाशी ली गयी. लालपुर के एसजी एक्सोटिका स्थित अनीश अग्रवाल के घर की भी तलाशी ली गयी. ईडी द्वारा जब्त दस्तावेजों और संपत्तियों का विश्लेषण किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें – JPSC">https://lagatar.in/jpsc-exam-disturbances-bjps-delegate-met-the-governor-demanding-cbi-inquiry/">JPSC

परीक्षा गड़बड़ी मामला, CBI जांच की मांग को लेकर राज्यपाल से मिला बीजेपी का डेलिगेट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही