Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के ठिकानों पर ED रेड, पोर्नोग्राफी से जुड़ा है मामला

LagatarDesk : बॉलीवुड जगत से बड़ी खबर सामने आ रही है. बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति व प्रोड्यूसर राज कुंद्रा के ठिकानों पर ईडी की रेड पड़ी है. ईडी ने यह कार्रवाई पोर्नोग्राफी से जुड़े मामले में किया है. जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम 29 नवंबर की सुबह 6 बजे सांताक्रूज स्थित राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के घर पर पहुंची है और सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच तलाशी ले रही है. ईडी ने पोर्नोग्राफी मामले से जुड़े अन्य लोगों के ठिकानों पर छापा मारा है. राज कुंद्रा और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर ईडी रेड की खबर के बाद एक बार फिर बॉलीवुड जगत में हलचल मच गयी है. आशंका जताई जा रही है कि इस मामले में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं. 

पोर्नोग्राफी मामले में पुलिस ने राज कुंद्रा को किया था गिरफ्तार 

आपको बताते चलें कि फरवरी 2021 में मुंबई पुलिस ने एक पॉर्न रैकेट का भंडाफोड़ किया था. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने फरवरी में अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने के खिलाफ केस दर्ज किया था. इसके बाद से पुलिस एक्टिव हो गयी थी और अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी. इस दौरान पुलिस के हत्थे चार लोग चढ़े. इनसे पूछताछ हुई तो राज कुंद्रा का नाम सामने आया. इसी के आधार पर मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था. लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गयी थी. राज कुंद्रा पर मॉडल पूनम पांडे, अभिनेत्री और मॉडल शर्लिन चोपड़ा, अभिनेत्री सागरिका शोना सुमन ने भी कई गंभीर आरोप लगाये थे. इस मामले में शिल्पा शेट्टी का नाम भी सामने आया था, हालांकि अब तक उन्हें इस मामले में किसी भी प्रकार की संलिप्तता के लिए आरोपी नहीं ठहराया गया था.

रिहाई के बाद राज कुंद्रा फिल्म`यूटी 69` में आये थे नजर

जेल से रिहाई के बाद राज कुंद्रा ने बतौर अभिनेता एक फिल्म में काम भी किया, जिसका नाम था `यूटी 69` था. यह फिल्म उनकी 63 दिनों की आर्थर जेल में बिताये पलों पर आधारित थी. यानी यह फिल्म राज कुंद्रा के `एडल्ट फिल्म स्कैंडल` पर हुई गिरफ्तारी पर आधारित थी. बता दें कि 2009 में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने शादी की थी और अब उनकी शादी को 15 साल का समय बीत चुका है. दोनों के दो बच्चे हैं, एक बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा और एक बेटा विआन राज कुंद्रा.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही