Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालू व्यवसायी संजय सिंह के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी, जानिये कौन हैं रसूखदार संजय सिंह

Hazaribagh : हजारीबाग के बालू व्यवसायी संजय सिंह के ठिकानों पर ईडी ने सोमवार को छापेमारी की है. सुबह 7:00 बजे पांच सदस्यीय टीम मिशन रोड स्थित उनके आवास पर पहुंच कई दस्तावेज खंगाल रही है. छापेमारी के दौरान पूरे घर को सील कर दिया गया और किसी भी व्यक्ति को प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी जा रही थी. उनका आवास भी अभेद किले की तरह है. बाहर से किसी भी तरह की गतिविधि अंदर नहीं दिखती है. हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
संजय सिंह हजारीबाग के प्रसिद्ध व्यवसायी हैं. साथ ही हजारीबाग क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी भी हैं. उनके बड़े भाई मणिपुर में राजीव कुमार सिंह डीजीपी के पद पर सेवा दे रहे हैं. सदर हॉस्पिटल के सामने उन्होंने हाल में एक क्लिनिक भी खोला है. संजय सिंह बिहार स्थित आरा के कोइलवर के मुखिया भी रह चुके हैं. बालू के साथ-साथ ठेकेदारी, फिल्म जगत में पैसा लगाना भी उनके व्यवसाय का हिस्सा है. ऐसे में कहा जाए, तो ईडी की बड़ी दबिश हजारीबाग में देखने को मिली है. बिहार के जाने-माने बालू व्यवसायी जगनारायण सिंह के यह पार्टनर भी बताए जा रहे हैं. संजय सिंह के पार्टनर कारोबारी जगनारायण सिंह के ठिकानों पर भी धनबाद में ईडी की रेड चल रही है. मामला बिहार के औरंगाबाद में सैंड माइनिंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. समाचार लिखे जाने तक पिछले 12 घंटों से ईडी की छापेमारी जारी थी. इसे भी पढ़ें : डायबिटीज">https://lagatar.in/diabetic-patients-can-also-eat-mangoes-to-their-hearts-content-bihars-farmer-grows-sugar-free-mangoes/">डायबिटीज

के मरीज भी जी भर कर खा सकेंगे आम, बिहार के किसान ने ऊपजाई शुगर फ्री आम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही