Search

 
 
 

CM हेमंत के प्रेस सलाहकार, साहिबगंज डीसी समेत कई करीबियों के ठिकानों पर ईडी की रेड

 
Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू, साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव समेत उनके कई करीबियों के ठिकानों पर ईडी की टीम ने रेड मारी है. रातू रोड के शिवपुरी स्थित अभिषेक प्रसाद के घर बुधवार सुबह दो गाड़ियों से ईडी की टीम पहुंचकर छापेमारी कर रही है. सीएम के प्रेस सलाहकार के घर के बाहर सुरक्षाबल भी तैनात हैं. किसी को अंदर से बाहर और बाहर से अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर ईडी की टीम सीएम के मित्र कहे जाने वाले विनोद सिंह और आर्टिटेक रौशन के रातू रोड के पिस्का मोड स्थित आवास पहुंचकर छापेमारी कर रही है. इसके अलावा कई अन्य ठिकानों पर भी ईडी की टीम छापेमारी कर रही है.

अवैध खनन मामले में रांची व राजस्थान में 10 से अधिक ठिकानों पर ईडी का छापा

अवैध खनन के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग करने के मामले में इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) रांची और राजस्थान में 10 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद के ठिकाने के अलावा डीएसपी राजेंद्र दुबे के हजारीबाग स्थित आवास, साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव के साहिबगंज और राजस्थान स्थित आवास में भी छापेमारी कर रही है.

इन लोगों के ठिकानों पर चल रही छापेमारी

साहिबगंज में खोदनिया ब्रदर्स और पूर्व विधायक पप्पू यादव के ठिकानों पर ईडी की टीम तलाशी ले रही है. इसके अलावा कोलकाता में अभय सरावगी और होटवार जेल के एएसआई अवधेश कुमार के ठिकानों पर भी ईडी की टीम छापेमारी कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही