Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ग्रामीण कार्य विकास विभाग के इंजीनियर रामपुकार राम के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी

Ranchi : ग्रामीण कार्य विकास विभाग के इंजीनियर रामपुकार राम के ठिकाने पर प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) छापेमारी कर रही है. ईडी की टीम रामपुकार राम के रांची समेत कई ठिकानों पर सोमवार को छापेमारी कर रही है. बता दें कि रामपुकार राम गिरफ्तार किए गए इंजीनियर वीरेंद्र राम का जूनियर है. गौरतलब है कि ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम को ईडी ने बीते 22 फरवरी की देर रात गिरफ्तार कर लिया था. 22 फरवरी को ईडी वीरेंद्र राम को अशोक नगर स्थित घर से ईडी की टीम एजेंसी के जोनल कार्यालय लेकर पहुंची थी. जहां ईडी के ज्वॉइंट डायरेक्टर सहित कई अधिकारियों ने वीरेंद्र राम से पूछताछ की. पूछताछ के बाद देर रात वीरेंद्र राम को गिरफ्तार कर लिया गया था. वीरेंद्र राम के रांची, दिल्ली, जमशेदपुर और बिहार के सिवान में 24 ठिकानों पर ईडी की टीम ने एक साथ छापेमारी शुरू की थी. वीरेंद्र राम के घर पर 24 घंटे तक ईडी ने छापेमारी की थी. इसे भी पढ़ें - G-20">https://lagatar.in/g-20-summit-five-senior-officials-got-the-responsibility-of-the-programs/">G-20

Summit : 2 मार्च को रांची में होगी बैठक, पांच वरीय पदाधिकारियों को मिली कार्यक्रम की जिम्मेदारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही