Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में बालू कारोबारियों के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी

Dhanbad :रांची की ईडी की टीम ने धनबाद में पांच बालू कारोबारियों के ठिकानों पर सोमवार की सुबह छापा मारा. जिन 5 लोगों के यहां छापेमारी की गई, उनमें जगनारायण सिंह, पुंज सिंह, टीपी सिंह, मनोज सिंह, सुरेंद्र जिंदल शामिल हैं. इसके अलावा बिल्डर अलौकिक ग्रुप के मेमको मोड़ स्थित आवास व कार्यालय पर भी ईडी की टीम पहुंची हुई है. ईडी की टीम इन कारोबारियों के आवास अथवा ठिकानों पर दस्तावेज खंगालने में जुटी है. बताया जा रहा है कि इन कारोबारियों  में कुछ लोग बिहार में बालू कारोबार चला रहे हैं. बिहार में बालू कारोबारी जगन सिंह ऐसे ही कारोबारी बताए गए हैं. इसके अलावा उनका और भी कई तरह का कारोबार है. धनबाद में पेट्रोल पंप, हार्डकोक, बिल्डर आदि व्यवसाय से जुड़े हैं. कंबाइंड बिल्डिंग स्थित सिटी सेंटर भवन में आफिस भी है.

    धनबाद में रहकर बिहार में करते थे कारोबार

  [caption id="attachment_658539" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/city-centre-ed-300x169.jpeg"

alt="" width="300" height="169" /> सिटी सेंटर ऑफिस में ईडी की टीम[/caption] धनबाद, झरिया और सिंदरी में एक साथ ईडी इन कारोबारियों के आवास अथवा कार्यालय को खंगाल रही है. सभी लोग बालू के पुराने कारोबारी हैं और बिहार तक उनका कारोबार से फैला हुआ है. सूत्रों के अनुसार दो वर्ष पूर्व बिहार में बालू खनन मामले में इन लोगों पर मुकदमा दायर हुआ था, सभी लोग अभी जमानत पर बाहर हैं. आशंका जताई जा रही है

    पूर्व मुख्यमंत्री के खाते में 50 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन

बिहार में बालू कारोबारी जगन सिंह का और भी कई तरह का कारोबार है. धनबाद में पेट्रोल पंप, हार्डकोक, बिल्डर आदि व्यवसाय से जुड़े हैं. कंबाइंड बिल्डिंग स्थित सिटी सेंटर भवन में आफिस भी है. जगन सिंह कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष स्व नवरंगदेव सिंह के पुत्र है और बिहार के निवासी हैं. इस सिंडीकेट का जुड़ाव राजद के करीबी सुभाष यादव की कंपनी ब्रॉडसन से है और लालू राबड़ी के खाते में 50 लाख रुपये ट्रांजेक्शन के मामले 2015 में हुए हैं. बालू खनन से जुड़े मामले में गड़बड़ी को लेकर बिहार की आर्थिक अपराध इकाई इओयू भी ब्रॉडसन कंपनी की जांच कर रही है. इस मामले में पहले से ही केस दर्ज है और इओयू की जांच को आधार बनाते हुए ईडी ने कार्रवाई शुरू की है.

 सभी के आवास पूरी तरह बंद कर हो रही है छानबीन

धनबाद में जिन 5 जगहों पर छापेमारी की गई है, उनमें पॉलिटेक्निक रोड स्थित कारोबारी जय नारायण सिंह उर्फ जगन सिंह का आवास सदर थाना क्षेत्र में ही चंचनी कॉलोनी में, अशोक जिंदल का आवास और सिंदरी स्थित सुरेंद्र जिंदल का आवास शामिल है. शहर के चनचनी कॉलोनी में अशोक जिंदल के आवास पर ईडी की छापेमारी के दौरान आवास को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. सिंदरी के गोशाला ओपी अंतर्गत नूतनदी में अशोक के भाई सुरेंद्र जिंदल के आवास पर भी ईडी पहुंची हुई है. उनके आवास पर भी आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है. दोनों भाइयों का बड़ा कारोबार चलता है. ईडी की कार्रवाई से धनबाद के बड़े कारोबारियों में हड़कंप मचा है. बताते चलें कि उनके आवास पर लगभग 12 वर्ष पूर्व भी आय कर विभाग ने छापेमारी की थी.

  चहारदीवारी लांघ कर जगन सिंह के घर घुसी टीम

बालू कारोबारी जगन सिंह के घर बाउंड्री लांघ कर ईडी की टीम अंदर घुसी. उनके साथ पुलिस बल भी मौजूद थे. बिहार के औरंगाबाद व डेहरी ऑन सोन समेत कई जिलों में बालू का कारोबार को लेकर ईडी की टीम ने पूरे घर की तलाशी ली. बाहर सीआरपीएफ के जवान तैनात रहे. घर तथा ऑफिस के मेन गेट को बंद कर दिया गया. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार यह पूरी छापेमारी बिहार के औरंगाबाद के सैंड माइनिंग से जुड़े मामले में हो रही है. बताया यह भी जा रहा है कि बिहार के औरंगाबाद और पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भी छापेमारी चल रही है. हालांकि ईडी की टीम कुछ भी बताने से इंकार कर रही है.

 बिहार के औरंगाबाद, डेहरी ऑन सोन में भी छापेमारी

ईडी की टीम ने अहले सुबह धनबाद व हजारीबाग के कई ठिकानों पर धावा बोल दिया. आरोप है कि कारोबारियों ने गलत तरीके से पैसे की उगाही की है. ईडी उनसे संबंध रखनेवाले बिहार के कई अफसरों के घर भी छापेमारी कर सकती है. धनबाद के अलावा हजारीबाग, बिहार और बंगाल में कई ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही