Search

 
 
 

100 करोड़ के मिड डे मिल घोटाले के मुख्य आरोपी संजय तिवारी के ठिकाने पर ED का छापा

 
Ranchi: 100 करोड़ के मिड डे मील घोटाला के मुख्य आरोपी संजय तिवारी के ठिकाने पर ईडी ने शनिवार को छापेमारी की. संजय कुमार तिवारी भानु कंस्ट्रक्शन का संचालक है. ईडी ने उसे पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन वह जमानत पर बाहर आ गया था और उसके बाद से ही फरार है. PMLA की विशेष कोर्ट ने शुक्रवार को उसके खिलाफ वारंट जारी किया था. जिसके बाद अब ईडी ने कोर्ट से वारंट ले लिया है. वारंट मिलने के बाद अब एजेंसी संजय तिवारी की गिरफ्तार कर सकती है. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने संजय तिवारी को प्रोविजनल बेल दी थी. जिसकी अवधि खत्म हो गयी है. जमानत की अवधि खत्म होने के बाद भी संजय तिवारी ने कोर्ट के समक्ष सरेंडर नहीं किया है.

अवैध तरीके से भानू कंस्ट्रक्शन के 34 खातों में स्थानांतरित किये गये थे 100 करोड़

गौरतलब है कि मिड डे मील के करीब 100 करोड़ एसबीआई धुर्वा ब्रांच से भानू कंस्ट्रक्शन के 34 खातों में अवैध तरीके से स्थानांतरित कर दिये गये थे. इसे लेकर पहले धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. बाद में मामले की जांच सीबीआई ने अपने हाथ ले ली. वर्ष 2021 में ईडी ने कांड संख्या ECIR 3/2021 दर्ज कर केस को अपने अधीन ले लिया. संजय तिवारी के साथ राजू वर्मा और सुरेश कुमार भी इस केस में अभियुक्त हैं. इसे भी पढ़ें-देवर">https://lagatar.in/three-people-killed-in-gumlas-basia/">देवर

ने की भाभी और दो भतीजों की हत्या
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही