Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अपडेट : देवघर में पूर्व सीएम के पोते समेत कई कारोबारियों के यहां ईडी का छापा

Advertisement
Advertisement

योगेन्द्र तिवारी के मैहर गार्डन, पूर्व सीएम के पोते अभिषेक झा, कांग्रेस नेता मुन्नम संजय व कारोबारी विवेक मिश्रा के यहां रेड

Deoghar : देवघर में भी शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी सहित उनके कई सहयोगी के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई सुबह सात बजे से ही जारी है. डाबरग्राम, परमेश्वर दयाल रोड, कास्टर टाउन, बिलासी, बीएन झा पथ सहित कई स्थानों पर ईडी ने छापेमारी की. देवघर में शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी के मैहर गार्डन में ईडी की टीम ने छापेमारी की. देवघर के ही कांग्रेस नेता सह 20 सूत्री के उपाध्यक्ष मुन्न्म संजय के आवास में छापेमारी हुई है. इनका संबंध भी शराब कारोबार से है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बिनोदानंद झा के पाते अभिषेक झा के आवास सह कार्यालय पर भी छापेमारी की खबर है. ये भी शराब व जमीन करोबारियों के सिंडिकेट से जुड़े बताए जाते हैं. इधर, शहर के राय बंगला निवासी जमीन कारोबारी विवेक मिश्रा के यहां भी ईडी की छापेमारी की खबर है. बताया जाता है कि इन जगहों की छापेमारी में जांच एजेंसी ने लैपटाप, पेनड्राइव, कम्प्यूटर के हार्ड डिस्क सहित बड़ी मात्रा में दस्तावेज जब्त किया है. बताया जाता है कि यह कार्रवाई शराब के अवैध कारोबार, जमीन की हेराफेरी व मनी लांड्रिंग से जुड़ा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=737717&action=edit">यह

भी पढ़ें: ब्रेकिंग : झारखंड में 30 से अधिक ठिकानों पर ईडी का छापा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही