Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका में तिवारी के रिश्तेदार के घर समेत कई ठिकानों पर ईडी का छापा

Advertisement
Advertisement

तनिष्क के शोरूम, गिलान पाड़ा स्थित शराब गोदाम सहित कई स्थानों पर छापा जारी

Dumka : दुमका शहर में कई जगहों पर ईडी की छापेमारी चल रही है. दुमका शहर के टाटा शोरूम चौक स्थित तनिष्क के शोरूम व कुम्हारपाड़ा स्थित पप्पू शर्मा के यहां ईडी की टीम 23 अगस्त को अहले सुबह छापेमारी करने पहुंची. दो-दो वाहनों में सवार ईडी की टीमें इन जगहों पर छापा मारने पहुंची. सुरक्षा बल के कई जवान इस टीम के साथ थे. दूसरी ओर दुमका के कुम्हार पाड़ा स्थित ठेका बाबा के आवास के समीप अनिल सिंह के घर भी सुबह से ही ईडी की कार्यवाई जारी है. तनिष्क शो रूम शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी के करीबी का बताया जा रहा है, जबकि शेष दोनों ठिकाना शराब कारोबारी के कर्मी का बताया जा रहा है. इसके अतिरिक्त गिलान पाड़ा स्थित शराब गोदाम में भी छापेमारी हो रही है. यह पूरा मामला शराब घोटाला और मनी लांड्रिंग से जुड़ा बताया जा रहा है. बताया जाता है कि इन ठिकानों से ईडी को कई दस्तावेज व मोटी नकदी हाथ लगी है, हांलाकि छापेमारी जारी होने के कारण विस्तृत विवरण की प्रतिक्षा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=737717&action=edit">यह

भी पढ़ें: ब्रेकिंग : झारखंड में 30 से अधिक ठिकानों पर ईडी का छापा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही