साहिबगंज : सुनील यादव के घर पर ईडी का छापा, राजमहल विस से लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव
Ranchi/Sahibganj : साहिबगंज जिले के राजमहल विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव के घर पर ईडी ने छापेमारी की है. ईडी की टीम गुरुवार की सुबह सुनील यादव के घर पर उनके भाई दाहू यादव की तलाश में रेड मारी है. हालांकि ईडी को सुनील यादव के घर पर दाहू यादव नहीं मिला. गौरतलब है कि जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव आज (24 अक्टूबर) राजमहल में एसडीओ के समक्ष बतौर निर्दलीय प्रत्याशी अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे.
Leave a Comment