Search

हेमंत सोरेन और पिंटू से जुड़े करीबियों के ठिकानों पर ईडी का छापा

 Ranchi : ईडी की टीम आज मंगलवार सुबह से रांची में कई ठिकानों  पर छापेमारी कर रही है. ईडी की टीम द्वारा पूर्व सीएम  हेमंत सोरेन और उनके पूर्व प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू से जुड़े करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी किये जाने की सूचना है,  जो जानकारी सामने आ रही है, ईडी की टीम अशोकनगर और कोकर में छापेमारी कर रही है. कोकर में ईडी की टीम जमीन कारोबारी रमेश गोप के ठिकाने पर छापेमारी कर रही है. हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है. गौरतलब हैं कि 31 जनवरी को ईडी ने जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद ईडी उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. इस दौरान ईडी के द्वारा कई लोगों से भी पूछताछ की गयी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//