Ranchi : जमीन घोटाला मामले में जेएमएम नेता समेत 9 अलग-अलग ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम छापेमारी कर रही है. मंगलवार की सुबह ईडी की टीम जेएमएम नेता अंतू तिर्की के बरियातू स्थिति आवास पर पहुंची और तलाशी ले रही है. अंतू तिर्की के अलावा ईडी की टीम शेखर कुशवाहा, बिपिन सिंह और प्रियरंजन सहाय के ठिकानो पर भी छापेमारी कर रही है.
BREAKING : जमीन घोटाला मामले में JMM नेता समेत कई अन्य के ठिकानों पर ईडी की रेड
Last Updated: Apr 16, 2024 12:00 AM (IST)