Search

दरोगा मीरा सिंह और कांग्रेस नेता मोहित शाहदेव के ठिकानों पर ईडी की रेड

Ranchi :  दरोगा मीरा सिंह और कांग्रेस नेता के ठिकानों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है. गुरुवार सुबह ईडी की टीम दरोगा मीरा सिंह और कांग्रेसी नेता लाल मोहित नाथ शाहदेव के तुपुदाना स्थित ठिकानों पर पहुंचकर छापेमारी कर रही है. बताया जा रहा है कि जमीन से जुड़े मामले को लेकर ईडी की टीम दोनों के ठिकानों पर रेड मारी है. मीरा सिंह वर्तमान में तुपुदाना थाना की प्रभारी के रूप में कार्यरत है. बता दें कि खूंटी महिला थाना की प्रभारी रहते हुए मीरा सिंह को 25 फरवरी 2021 को एसीबी ने 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp