Search

 
 
 

केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट पहुंची ईडी, भाजपा ने कहा, भ्रष्टाचार का बेताज बादशाह जांच से भागते रहता है...

 
New Delhi : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शराब घोटाला मामले में ईडी के समन पर पेश नहीं हो रहे हैं. खबर है कि इस मामले में अब ईडी कोर्ट पहुंच गई है. जानकारी के अनुसार केजरीवाल के खिलाफ जो समन जारी किये गये, उनका अनुपालन नहीं करने के आरोप में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गयी है. प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पीएमएलए की धारा 50 के तहत जारी किये गये समन का अनुपालन केजरीवाल ने नहीं किया है. इस केस में 7 फरवरी को सुनवाई होगी. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

    नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/kkkkk.gif"

alt="" width="600" height="400" />  

भारतीय जनता पार्टी सत्तारूढ़ आप विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है

भाजपा ने आज शनिवार को अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए उन्हें भ्रष्टाचार का बेताज बादशाह जो हमेशा (जांच से) भागता रहता है, करार दिया. मुख्य विपक्षी दल का यह बयान ऐसे समय आया है जब दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा का एक दल केजरीवाल को उनके आधिकारिक आवास पर उन्हें नोटिस देने पहुंचा था यह नोटिस उनके इस दावे की जांच में शामिल होने के लिए दिया गया था कि भारतीय जनता पार्टी सत्तारूढ़ आप विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है. एक सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस की टीम मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंची और जोर देकर कहा कि वे केवल केजरीवाल को नोटिस सौंपेंगे क्योंकि यह उनके नाम पर था.  मुख्यमंत्री के आवास पर अधिकारियों ने कहा कि वे नोटिस लेने और क्राइम ब्रांच को पावती देने को तैयार थे.

दिल्ली के लोग  केजरीवाल को भगोड़ा कहने के लिए विवश हैं.

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, यह अजीब स्थिति है दिल्ली के लोग आज केजरीवाल को भगोड़ा कहने के लिए विवश हैं. उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि जब प्रवर्तन निदेशालय ने कथित घोटाले के सिलसिले में केजरीवाल को पांच समन जारी किये, तो वह भाग गये. पूनावाला ने आरोप लगाया कि वह जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए और जांच में सहयोग नहीं किया. भाजपा नेता ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, जब दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा उनके द्वारा लगाये गये आरोपों की जांच में सहयोग के लिए सीआरपीसी के तहत नोटिस देने के लिए उनके दरवाजे पर पहुंचती है, तब भी वह भाग जाते हैं. पूनावाला ने कहा, दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को भ्रष्टाचार का बेताज बादशाह माना जाता है, जो कानून प्रवर्तन और जांच एजेंसियों का सामना करने के मामले में हमेशा भागते रहते हैं भागो, मारो और भागो: यही केजरीवाल का चरित्र और राजनीति है.

कोई विभाग नहीं बचा है जहां केजरीवाल एंड कंपनी ने धोखाधड़ी और लूट नहीं की है

इसलिए दिल्ली की जनता कह रही है भाग केजरीवाल भाग. भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार में कोई विभाग नहीं बचा है जहां केजरीवाल एंड कंपनी ने धोखाधड़ी और लूट नहीं की है, चाहे वह उत्पाद शुल्क नीति हो, दवाएं हों, शिक्षा हो या उनका शीश महल (मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास) हो पूनावाला ने कहा, भगोड़े केजरीवाल को संविधान पर कोई भरोसा नहीं है वह खुद को संविधान, कानून-व्यवस्था के साथ-साथ जांच एजेंसियों से भी ऊपर मानते हैं इसीलिए उन्हें निज़ाम-ए-केजरीवाल कहा जाता है इसीलिए वह भागे-भागे फिर रहे हैं. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही